न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पाकिस्तानी शख्स ने ब्रिटेन में कर डाला कुछ ऐसा, जांच टीम को जाना पड़ा कराची

ब्रिटेन में एक पाकिस्तानी शख्स ने जालसाजी करने की कोशिश की और अपनी मौत का नाटक कर एक बीमा कंपनी से नौ करोड़ रुपये ठगने की कोशिश की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Jan 2020 9:43:02

इस पाकिस्तानी शख्स ने ब्रिटेन में कर डाला कुछ ऐसा, जांच टीम को जाना पड़ा कराची

आपने देखा ही होगा कि सभी अपने परिवार की सुरक्षा और उन्हें आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए बीमा करवाते हैं ताकि उनकी म औत के बाद उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ब्रिटेन में जहां एक पाकिस्तानी शख्स ने जालसाजी करने की कोशिश की और अपनी मौत का नाटक कर एक बीमा कंपनी से नौ करोड़ रुपये ठगने की कोशिश की। इस शर्मनाक हरकत की वजह से उसे पांच साल जेल की सजा हो गई है।

जब बीमा कंपनी से उसकी मौत की पुष्टि के लिए उसकी पत्नी के पास फोन आया तो उसने खुद महिला की आवाज में बात की और कंपनी को बेवकूफ बनाने की कोशिश की। इस पाकिस्तानी शख्स का नाम सैय्यद बुखारी (39) है। उसने बीमा की रकम लेने के लिए 19 दिसंबर को बीमा कंपनी को एक ईमेल किया था और अपनी मौत की जानकारी दी थी। इसके बाद कंपनी की तरफ से फोन आने पर उसने महिला की आवाज में बात कर बताया कि मौत कराची में दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

weird news,weird incident,pakistani man crime,fake death,death to claim 9 crore payout

फिर बीमा कंपनी ने मामले की जांच-पड़ताल के लिए लंदन सिटी पुलिस की इंश्योरेंस फ्रॉड एन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारी माइक मॉन्कटन को नियुक्त किया। फिर तीन स्तर पर बुखारी के दावे की जांच शुरू हुई। सबसे पहले उसने क्लेम फाइल में जो मेडिकल सर्टिफिकेट और डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाण पत्र) लगाए थे, उसकी जांच की गई। मेडिकल सर्टिफिकेट में मौजूद फिंगरप्रिंट में बुखारी की तीन ही ऊंगलियों के निशान मिले। इसके बाद जांच टीम पड़ताल के लिए कराची पहुंच गई।

बुखारी ने कराची में जिस कब्रिस्तान में खुद को दफनाए जाने का दावा किया था, वहां जब रजिस्टर की जांच की गई तो उसका कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। फिर जांच करने वाली टीम यूनियन काउंसिल के दफ्तर पहुंची। यही से बुखारी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। यहां भी जब रजिस्टर की जांच की गई तो पता चला कि रजिस्टर में बुखारी का नाम तो था, लेकिन पहचान पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट का आईडी नंबर बीमा कंपनी को दी गई जानकारी से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद जांचकर्ता तुरंत मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने वाले अस्पताल के पते पर पहुंचे, तो पता चला कि वहां तो कोई अस्पताल ही नहीं था। उस इलाके के आसपास रहने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसे किसी अस्पताल का तो उन्होंने कभी नाम भी नहीं सुना है।

इस दौरान पुलिस ने महिला की आवाज में बुखारी द्वारा फोन पर बताए गए लोगों से भी संपर्क किया और साथ ही फोन पर बीमा की रकम के लिए क्लेम करने वाली महिला की आवाज की जांच की तो पता चला कि वो आवाज महिला की नहीं बल्कि बुखारी की ही है। फिर क्या, बुखारी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और लंदन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया। गुरुवार को मामले की हुई सुनवाई में अदालत ने बुखारी को कुल पांच साल 11 महीने जेल की सजा सुनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!