न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहाँ जेल में कैदियों को दी जा रही ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा, की गई अनोखी तैयारी

चीन में कैदियों को भी सुविधा मुहैया करवाने के लिहाज से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 8:03:46

यहाँ जेल में कैदियों को दी जा रही ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा, की गई अनोखी तैयारी

आजकल का जमाना ऑनलाइन शॉपिंग का हैं। इस समय में सभी अपना समय बचाने और कई ऑप्शन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लेते है। लेकिन क्या आपने कभी जेल में बंद कैदियों के बारे में सोचा है कि वे किस तरह अपनी जरूरत की चीजों की खरीददारी करते हैं। ऐसे में चीन में कैदियों को भी सुविधा मुहैया करवाने के लिहाज से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई हैं। इसके लिए तैयारी भी अनोखे तरीके से की गई हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

online shopping,online shopping facility to prisoners,china jail,china jail facility

दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी गई है। यहां की जेलों में कैदियों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इसके जरिये अब कैदी भी शॉपिंग कर पाएंगे। कैदियों के लिए महीने में एक बार तीन हजार रुपये के सामानों की खरीदारी करने की सुविधा दी गई है। शॉपिंग मशीन में वो पासवर्ड या अपने फिंगरप्रिंट के जरिये लॉग इन करके ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

इसी साल जनवरी से अप्रैल महीने तक गुआंगडोंग जेल प्रशासनिक ब्यूरो ने कोंगहुआ जेल में एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया था। तब कैदियों ने करीब 13,000 ऑर्डर दिए थे, जिसमें करीब 4 लाख रुपये की खरीदारी की गई थी। इस प्रोजेक्ट के सफल होने पर ही जेलों में कैदियों के लिए यह सुविधा दी गई है।

online shopping,online shopping facility to prisoners,china jail,china jail facility

जेल में ही एक वार्ड बिल्डिंग में प्रत्येक मंजिल ऑनलाइन शॉपिंग टर्मिनलों से सुसज्जित है, जहां कैदी दैनिक आवश्यकताओं, गैर-खाद्य पदार्थों, सिगरेट और उपहार सहित 68 श्रेणियों में लगभग 200 वस्तुओं का चयन कर खरीदारी कर सकते हैं।

इससे पहले कोई भी सामान खरीदने के लिए कैदी अपने हाथ से लिखकर शॉपिंग लिस्ट जेल अधिकारी को देते थे। उसके बाद सामान खरीदकर उस कैदी तक पहुंचाया जाता था, लेकिन इसमें कई दिन लग जाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप