न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर में छत पर गार्डन वाली बसें शुरू, अंदर का तापमान हो जाता है 5 डिग्री तक कम

सिंगापुर में छत पर गार्डन वाली बसें शुरू की गई है, इससे बस के अंदर का तापमान 5 डिग्री तक कम रहता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jun 2019 8:14:19

सिंगापुर में छत पर गार्डन वाली बसें शुरू, अंदर का तापमान हो जाता है 5 डिग्री तक कम

सिंगापुर (Singapore) में छत पर गार्डन (Moving Garden) वाली बसें शुरू की गई है, इससे बस के अंदर का तापमान 5 डिग्री तक कम रहता है। प्रोजेक्ट एडवाइजर डॉ. चेन लुआंग के मुताबिक, ग्रीन बसों में एयर कंडीशनर नहीं चलाना पड़ता, इसलिए फ्यूल भी कम खर्च होता है। अनुमान के मुताबिक, दिन भर में एक बस में करीब 15-20% फ्यूल खर्च घट जाता है। बस की छत पर और अंदर की ओर सेंसर लगाए गए हैं, इससे तापमान का अंतर पता चल जाता है। जीडब्ल्यूएस लिविंग आर्ट सिंगापुर ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल और एनपी पार्क्स के निर्देशन में यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। एक ग्रीन रूफ की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। फिलहाल सिंगापुर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की 10 बसों में 4 लाख रुपए खर्च कर ग्रीन रूफटॉप बनाया गया है। पहले तीन माह तक इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की जाएगी, फिर जरूरी सुधार कर 400 बसों पर ग्रीन रूफ लगाई जाएंगी।

moving garden,singapore,green roof,weird story

साल में दो या तीन बार मैंटेनेंस की जरूरत पड़ेगी

गार्डन ऑन द मूव अभियान के तहत इन्हें चलाया जा रहा है। इन बसों की छत पर 1.8 गुणा 1.5 मीटर साइज के दो ग्रीन पैनल लगाए गए हैं। आमतौर पर मिट्‌टी वाले ऐसे ग्रीन पैनल का वजन 250-300 किलो तक होता है। इनमें मिट्‌टी के बजाय कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। जो गेयामेट भी कहलाता है। इसमें पानी सोखने वाले रेशों की लेयर रहती है। इनका वजन महज 40 किलो तक ही है। इनमें ज्यादा पानी भी नहीं देना पड़ता, साल में दो या तीन बार मैंटेनेंस की जरूरत पड़ती है। लगाए गए पौधों की खासियत यह है कि ये कड़ी धूप के साथ सूखी तेज हवा भी सहन कर सकते हैं। तापमान ज्यादा होने पर मुरझाते नहीं हैं। इन्हें पहले पैनल पर उगाया जाता है, फिर पैनलों को बस पर लगा दिया जाता है।

moving garden,singapore,green roof,weird story

बसों में तापमान मापने के लिए सेंसर लगे

बस की छत पर और अंदर की ओर सेंसर लगाए गए हैं, इससे तापमान का अंतर पता चल जाता है। ग्रीन रूफ छत पर धूप नहीं आने देती, इसलिए अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले करीब 5 डिग्री तक कम रहता है।

moving garden,singapore,green roof,weird story

इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी फायदेमंद

ग्रीन रूफटॉप से इलेक्ट्रिक बसों में बैटरी की खपत कम हो जाएगी। सिंगापुर ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की स्टडी में यह बात सामने आई है कि एसी चालू नहीं करने से बैटरी खपत 25% तक कम होगी। यानी जल्दी चार्ज नहीं करना पड़ेगी।

moving garden,singapore,green roof,weird story

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप