न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस क्रूर जल्लाद ने अपने ही 17 दोस्तों को लटकाया फांसी पर, जानकर रह जाएंगे सुन्न

आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने काम के चलते अलग पहचान बनाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 5:57:24

इस क्रूर जल्लाद ने अपने ही 17 दोस्तों को लटकाया फांसी पर, जानकर रह जाएंगे सुन्न

इतिहास में कुछ शख्स ऐसे होते हैं जो अपने काम के चलते नाम बनाते हैं। कुछ काम अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। लेकिन कुछ काम होते हैं अनोखे जो सभी को अचरज में डाल देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने काम के चलते अलग पहचान बनाई। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे जल्लाद के बारे में जिसने अपने ही 17 'दोस्तों' को एक-एक कर फांसी पर लटकाया। इस जल्लाद का नाम है बाबुल मियां और ये बांग्लादेश का रहने वाला है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि बाबुल मियां को एक कत्ल के जुर्म में 31 साल जेल की सजा मिली थी, लेकिन बाद में उन्होंने जेल अधिकारियों के कहने पर जल्लाद का पेशा चुन लिया।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबुल मियां बताते हैं कि उन्हें नहीं पता कि आखिर उन्हें जल्लाद बनने के लिए क्यों चुना गया, लेकिन जेल प्रमुख ने उनसे कहा था कि अगर वो जल्लाद बन जाएं तो उनके द्वारा दी गई हर फांसी पर उनकी सजा दो महीने कम कर जाएगी, जिसे उन्होंने मान लिया और बन गए जल्लाद। खास बात ये कि जेल में रहते उनके कई दोस्त बन गए थे, जो किसी न किसी जुर्म में सजा काट रहे थे। लेकिन जब एक-एक कर उन लोगों को अदालत द्वारा सजा-ए-मौत मिली तो उन्ही दोस्तों या साथियों को बाद में बाबुल मियां ने फांसी पर लटका दिया।

weird news,weird person,most famous hangman,babul miah,bangladesh

लगभग 21 साल जेल में बिताने के बाद साल 2010 में बाबुल मियां को क्षमादान मिला और उन्हें रिहा कर दिया गया था। साल 1989 में बाबुल मियां जब 17 साल के थे, तभी उन्हें जेल हुई थी। हालांकि उनका कहना था कि उन्हें जिस जुर्म के लिए सजा मिली है, वो जुर्म उन्होंने किया ही नहीं था, बल्कि उनके बड़े भाई ने किया था। उनके बड़े भाई को भी 12 साल और एक अन्य भाई को 10 साल की सजा मिली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबुल मियां बताते हैं कि उन्हें जल्लाद बनने के लिए जेल की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि फांसी का तख्ता कैसे तैयार करना है और फंदा कैसे बनाना है। इसके अलावा सबसे जरूरी बात उन्हें ये बताई गई थी कि फांसी पर लटकाने वाले की आंखों में कभी नहीं देखना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश में फांसी को लेकर एक परंपरा है, जिसके हिसाब से फांसी की सजा हमेशा आधी रात को बारह बज कर एक मिनट पर ही दी जाती है। इस बारे में कैदी और उनके परिजनों को एक दो दिन पहले सूचना दे दी जाती है।

बाबुल मियां बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को भी साल 2010 में फांसी पर लटका चुके हैं और वो सभी वहां के सैन्य अधिकारी थे। साल 1975 में बांग्लादेश में तख्तापलट करने के लिए इन सैन्य अधिकारियों ने तत्कालीन राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर हमला बोल दिया था और राष्ट्रपति सहित उनकी पत्नी, उनके तीन बेटे और दो बहुओं समेत 20 अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!