न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेकेंड हैंड सूटकेस ने बनाया लखपति, शख्स ने उठाया सभी को हैरान कर देने वाला अनोखा कदम

अमेरिका में सेंट्रल मिशिगन के रहने वाले 50 वर्षीय हॉबर्ड किर्बी के साथ जिन्होनें एक सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर से एक पुराना सूटकेस खरीदा था और उसमें उन्हें करीब 30 लाख 54 हजार रुपये मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 9:56:36

सेकेंड हैंड सूटकेस ने बनाया लखपति, शख्स ने उठाया सभी को हैरान कर देने वाला अनोखा कदम

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि ईमानदारी और सच्चाई नाम के रह गए हैं। लेकिन आज भी कई ऐसे अनोखे किस्से सामने आते हैं जो ईमानदारी की मिसाल कायम करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका में सेंट्रल मिशिगन के रहने वाले 50 वर्षीय हॉबर्ड किर्बी के साथ जिन्होनें एक सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर से एक पुराना सूटकेस खरीदा था और उसमें उन्हें करीब 30 लाख 54 हजार रुपये मिले। इसके बाद उन्होनें सभी को हैरान कर देने वाला अनोखा कदम उठाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तो परिवार को इतने सारे रुपये देखकर समझ नहीं आया कि इसका क्या करें? हॉबर्ड ने सोचा कि इन पैसों से वह अपने घर का कर्ज चुका सकते हैं और रिटायरमेंट लेकर अच्छी जिंदगी गुजार सकते हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी वकील से भी सलाह ली। उनके वकील ने भी कहा कि वह इन पैसों को अपने पास रख लें, क्योंकि इन पैसों को लेकर कोई भी आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं सकता है।

हालांकि बाद में हॉबर्ड ने सोचा कि वह इन पैसों को उसके असली मालिक को लौटा देंगे। इस बारे में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार से भी सुझाव मांगा, जिसके बाद उनके रिश्तेदार ने भी उनके फैसला का समर्थन किया। इसके बाद हॉबर्ड ने नोटों से भरा वो सूटकेस उसी शॉपिंग सेंटर के मैनेजर को लौटा दिया, जहां से उन्होंने वो सूटकेस खरीदा था।

जब इस सूटकेस के असली मालिक की खोजबीन हुई तो पता चला कि वह न्यूबेरी के एक परिवार का है। उस परिवार ने पिता के निधन के बाद उनके सूटकेस को बिना यह पता किए कि उसके अंदर क्या है, उसको अन्य सामानों के साथ एक सेकेंड हैंड शॉपिंग सेंटर को दान कर दिया। दरअसल, यह शॉपिंग सेंटर जरूरतमंद लोगों को सस्ते में चीजें उपलब्ध करवाता है। शॉपिंग सेंटर के मालिक ने हॉबर्ड किर्बी की ईमानदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा सूटकेस लौटा देने के बाद यह हमारी जिम्मेदारी बनती थी कि उन पैसों को उसके असली मालिक तक पहुंचाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!