न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साइज में कोहिनूर से दोगुना है यह हीरा, कीमत 900 करोड़ रुपये

कोहिनूर हीरे के बारे में आपने कई बार सुना या पढ़ा होगा लेकिन आज हम जिस हीरे की बारे में आपको बताने वालें है वो कोहिनूर से दुगुने आकार का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 11:39:39

साइज में कोहिनूर से दोगुना है यह हीरा, कीमत 900 करोड़ रुपये

कोहिनूर हीरे के बारे में आपने कई बार सुना या पढ़ा होगा लेकिन आज हम जिस हीरे की बारे में आपको बताने वालें है वो कोहिनूर से दुगुने आकार का है। 39.5 मिलीमीटर लंबा 29.25 मिलीमीटर चौड़ा और 22.5 मिलीमीटर के घेरे वाला 37 ग्राम का जैकब डायमंड कोहिनूर से भी दोगुने आकार है। दरहसल, दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में इन दिनों 18 वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक रहे हैदराबाद के निजाम के समय के आभूषणों की प्रदर्शनी लगी हुई है। जिसमे सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है 900 करोड़ रुपए का यह जैकब डायमंड। इसकी चमक लोगों को इसका दीवाना बना रही है। नेशनल म्यूजियम के महानिदेशक डॉ बुद्धरश्मि मणि के मुताबिक 'जैकब डायमंड की प्राइस वर्तमान में लगभग 100 मिलियन पाउंड है जिसका मतलब हुआ करीब 900 करोड़ रुपए इसकी कीमत है। लेकिन हम आपको बता दे ये हीरा बिक्री के लिए नहीं है। डॉ बुद्धरश्मि मणि ने बताया कि कोहिनूर जहां भारत की गोलकुंडा खान से निकला है वही यह जैकब डायमंड दक्षिण अफ्रीका की किंबरले खान से निकला है। कोहिनूर का रंग नीला है जबकि यह जैकब डायमंड सफ़ेद रंग का है।

nizams jewels,national museum,national museum in delhi,jacob diamond,kohinoor diamond

बता दे, दिल्ली के नेशनल म्यूज़ियम में चल रही इस प्रदर्शनी में इस बेशक़ीमती हीरे के साथ साथ 173 अन्य हीरे, जवाहरात और आभूषण है जैसे इराक के बसरा के मोतियों का सात लड़ी वाला हार, नथ, अंगूठी,बाजूबंद,कंगन, पगड़ी में लगाने वाला सरपेंच,तुर्रा, हीरा और पन्ना लगे कमरबंद, नवरत्न पदक जैसे कई आभूषण जिनकी खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं। इन बेशकीमती चीजों की पहली प्रदर्शनी 2001 में 29 अगस्त से 15 सितंबर तक लगाई गई थी। जबकि दूसरी प्रदर्शनी 2007 में 30 सितंबर से 30 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। अब यह प्रदर्शनी 19 फरवरी से 5 मई तक चलेगी। इसे सोमवार और नेशनल हॉलिडे को छोड़कर बाकी दिनों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक देखा जा सकता है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए 50 रुपये का टिकट लगाया गया है और 500 से 600 लोग रोजाना इनकी खूबसूरती निहारने पहुंच रहे हैं। देसी और विदेश पर्यटकों का दिल यह आभूषण खूब लुभा रहे हैं। ये प्रदर्शनी 5 मई तक चलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप