न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां डेटिंग के लिए खुली हैं स्कूल, लड़कों को सिखाई जाती हैं ये चीजें

चीन में एक डेटिंग स्कूल खुला हुआ हैं जहां आपको कामयाब डेटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Jan 2020 9:28:46

यहां डेटिंग के लिए खुली हैं स्कूल, लड़कों को सिखाई जाती हैं ये चीजें

किसी भी रिश्ते की शुरुआत एक मुलाक़ात से ही होती हैं और इसके लिए आपको खुद को अच्छे से तैयार रहने की जरूरत होती हैं क्योंकि बातों में आप को हमेशा बेहद संवेदनशील और अपने साथी के जज्बातों का ख्याल रखने वाला होना होता है। ऐसे में जरूरी हैं कि आपको डेटिंग से जुड़ी जानकारी हो। क्या आप जानते हैं कि चीन में एक डेटिंग स्कूल खुला हुआ हैं जहां आपको कामयाब डेटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। तो आइये जानते हैं इस अनोखी स्कूल के बारे में।

चीन, आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यहां लड़कों की तादाद लड़कियों के मुकाबले ज्यादा है। इसकी वजह चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी रही, जिसमें लोगों को एक ही बच्चा पैदा करने की इजाजत थी। इससे सेक्स रेशियो बिगड़ गया। आज के चीनी युवाओं की मुश्किल ये है कि लड़कियों को डेटिंग के लिए रिझाने के लिए, सख्त मुकाबला करना पड़ रहा है इसीलिए वहां डेटिंग स्कूल और कोचिंग खुल रहे हैं।

weird news,weird school,china school,love school,classes on romance

बीजिंग में एक ऐसा ही स्कूल 'लव एनर्जी', चलाते हैं, यी कुई उर्फ मोका 'मैजिक कार्ड'। वो कहते हैं कि डेटिंग एक परफेक्ट डांस की तरह है। कभी आपको साथी को अपनी ओर खींचना होता है, तो कभी उसे दूर धकेलना होता है। इस दौरान उसके प्रति लगातार संवेदनशील होना पड़ता है।

लव कोचिंग का क्रेज चीन में बहुत बढ़ रहा है। इसका ऑनलाइन कोर्स करेंगे, तो 30 डॉलर प्रति महीने में भी हो जाएगा और आप क्लास में जाकर लव और डेटिंग के बारे में खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको महीने में 4500 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं। यी कुई कहते हैं कि उनके ज्यादातर ग्राहक 23 से 33 बरस की उम्र के बीच के हैं। हालांकि सबसे छोटा युवक 19 बरस का है, तो एक 59 बरस के जवां मर्द भी हैं, जो डेटिंग के हुनर में महारत हासिल कर के लड़कियां पटाना चाहते हैं।

weird news,weird school,china school,love school,classes on romance

इन लव कोचिंग सेंटर्स में लड़कों का मेकओवर किया जाता है। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिए अच्छी तस्वीरें खींची जाती हैं। लड़कों को काबे डान नाम की जापानी तकनीक सिखाई जाती है, जिसमें किसी लड़की के पीछे दीवार पर हाथ रखकर उसे इम्प्रेस किया जाता है।

ऑनलाइन कोर्स की डिमांड भी ज्यादा है और ये धंधा भी आसान है। वर्चुअल डेटिंग कोर्स तैयार करने में खर्च कम आता है और आप कुछ ऑडियो-वीडियो क्लासेज तैयार कर लें, तो फिर बस मार्केटिंग का काम बचता है। बहरहाल, चीन के ऐसे कोचिंग सेंटर की कामयाबी से हिंदुस्तान में स्टार्ट अप की इच्छा रखने वाले भी सबक ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!