गर्मियों के दिनों में पसीना आना आम बात हैं और इससे निजात पाने के लिए हम ठंडक पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जरा सोचिये क्या हो जब आपक शरीर से पसीने की जगह खून निकलने लग जाए। जी हाँ, ऐसी घटना दिल को कमजोर करने वाली हैं और सपने में भी हम यह नहीं सोच सकते हैं। लेकिन आज हम आपको जो घटना बताने जा रहे हैं वो सच्ची हैं और इसमें एक लड़की के शरीर से पसीने की जगह खून बह रहा हैं जिसने डॉक्टर्स को भी हैरानी में डाल दिया हैं। आइये जानते हैं इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी के बार में।
![इस लड़की के लिए गर्मियां बनी अभिशाप, शरीर में पसीने की जगह निकल रहा है खून weird disease,blood is coming out of sweat,italy]()
दरअसल, इटली की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की को ये अजीब बीमारी है। जब ये लड़की सोती है या कोई फिजिकल एक्सरसाइज करती है, तो इसको पसीने की जगह खून आने लगता है। चेहरे और हथेलियों खून से लाल हो जाती हैं। डॉक्टर्स को पहले लगा कि ये लड़की झूठ बोल रही है लेकिन जांच में पता चला कि ये वाकई में एक गंभीर बीमारी है।
कैनेडियन मेडिकल असोसिएशन जर्नल रिपोर्ट्स के डॉक्टर्स ने इस बीमारी को ब्लड स्वेटिंग का नाम दिया है। इस लड़की का इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने दिल और ब्लड प्रशर का इलाज कर इसे रोकने की कोशिश तो की है लेकिन इसे पूरी तरह ठीक करने में अभी तक नाकाम रहे हैं। इससे पहले आंखों से खून बहने के कई किस्से सामने आ चुके हैं। कई लोगों को आंखों से पानी की जगह खून निकलता है।