न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चलती गाडी में सिगरेट पीना पड़ेगा भारी, लग सकता हैं 5 लाख रुपये का जुर्माना

अगर कोई ड्राइवर गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकते हुए पकड़ा गया तो उसे 11 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब पांच लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Jan 2020 8:58:02

चलती गाडी में सिगरेट पीना पड़ेगा भारी, लग सकता हैं 5 लाख रुपये का जुर्माना

सिगरेट पीने की लत ऐसी होती हैं कि कई लोग इसे कुछ देर के लिए भी अपने से अलग नहीं रख सकते हैं। देखा गया हैं कि कई लोग गाड़ी चलाते समय भी सिगरेट पीना पसंद करते हैं और अक्सर जलती हुई सिगरेट को ही बाहर फेंक देते है। लेकिन अब उनकी यह गलती उनको बहुत भारी पड़ सकती हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में एक नया नियम लागू होने जा रहा है जिसके मुताबिक, अगर कोई ड्राइवर गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकते हुए पकड़ा गया तो उसे 11 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब पांच लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

weird news,weird law,australia news,fine on tossing a lit cigarette from vehicles

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में शुक्रवार से यह नया नियम लागू हो जाएगा। यह नियम सिर्फ ड्राइवरों पर ही नहीं बल्कि गाड़ी में बैठे यात्रियों पर भी लागू होगा। यात्रियों पर लगाई जाने वाली जुर्माने की राशि 1320 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब एक लाख रुपये होगी।

ड्राइवरों या यात्रियों से यह जुर्माना तब वसूला जाएगा, जब वहां 'टोटल फायर बैन' यानी किसी भी तरह के आग जलाने पर पाबंदी होगी। हालांकि 'टोटल फायर बैन' तब लगाया जाएगा, जब मौसम बेहद ही खराब हो। इस दौरान अगर कोई खुले में भी आग जलाते पकड़ा जाता है तो उससे भारी जुर्माना वसूला जाएगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे लोगों पर लगाई गई जुर्माने की राशि कितनी होगी।

weird news,weird law,australia news,fine on tossing a lit cigarette from vehicles

खास बात है कि फायर बैन के दौरान जुर्माने के अलावा ड्राइवरों को उनके लाइसेंस पर 10 डिमेरिट प्वाइंट्स भी दिए जाएंगे, जबकि फायर बैन नहीं होगा तब पांच डिमेरिट प्वाइंट्स दिए जाएंगे। सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, साल 2019 में न्यू वेल्स में 200 से ज्यादा लोगों को अपनी गाड़ी से जलती सिगरेट फेंकते पकड़ा गया था।

दरअसल, यह नियम इसलिए लागू किया जा रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में इन्ही छोटी-छोटी वजहों से कभी-कभी भयंकर आग लग जाती है, जिससे लाखों-करोड़ों का नुकसान होता है और कई घर तबाह हो जाते हैं। हाल ही में यहां के जंगलों में लगी आग से 50 करोड़ से अधिक जानवर मारे गए हैं, जबकि 20 से अधिक इंसान की भी मौत हो गई। इसके अलावा सैकड़ों लोग बेघर हो गए। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है, जिसमें बारिश का भी अहम योगदान रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!