न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूब से जुड़े ये रोचक अनसुने तथ्य, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

आइये जानते है YOUTUBE के अनसुने रोचक तथ्यों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 12:29:00

यूट्यूब से जुड़े ये रोचक अनसुने तथ्य, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

वर्तमान समय को अपनी तकनिकी और विज्ञान में तरक्की के लिए जाना जाता हैं। इसी तरह सोशल मीडिया ने भी लोगों को अपना दिवाना बना रखा है, खासतौर से यूट्यूब (YOUTUBE) ने। जी हाँ, यूट्यूब (YOUTUBE) का इस्तेमाल करने वालों कि तादाद समय के साथ बढती जा रही हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे हैं जो YOUTUBE से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते होंगे, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है YOUTUBE के अनसुने रोचक तथ्यों के बारे में।

* Youtube, की शुरूआत 14 फरवरी 2005 को यानि वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इसे स्टीव चैन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने बनाया था. ये तीनों दोस्त Paypal में इकट्ठे नौकरी करते थे। Youtube शुरूआत में एक डेटिंग वेबसाइट थी लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विडियो साइट बन गई है।

* Google ने Youtube को इसके बनने के 18 महीने बाद ही 9 October, 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। ये उस समय तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी।

यूट्यूब से जुड़े ये रोचक अनसुने तथ्य, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

* यूट्यूब पर पहली विडियो 23 April, 2005 को रात 8 बजकर 27 मिनट पर ‘jawed’ नाम के चैनल से अपलोड की गई थी। ये यूट्यूब के को-फ़ाउंडर ‘जावेद करीम’ का ही चैनल था। 19 सेकंड की इस विडियो का title था ‘Me At the Zoo’ जिसे इनके दोस्त याकोव ने सैन डिएगो के चिड़ियाघर में शूट किया था, जिसमें जावेद हाथियों के सामने खड़े है।

* भारत के मुंबई समेत दुनिया के 10 शहरों में Youtube Space नाम की जगह है जहाँ 10,000 से अधिक Subscribers वाले लोग जाकर अपनी विडियों बना सकते है। यहाँ green screen से लेकर sound stages और कई तरह के sets की सुविधा है।

* वह महिला जिसने 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को गूगल बनाने के लिए किराए पर गैराज दिया था वही बाद में यूट्यूब की CEO बनी। इस महिला का नाम था ‘सूसन वोजसिकी’।

यूट्यूब से जुड़े ये रोचक अनसुने तथ्य, जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

* ‘Gangnam Style’ पहली ऐसी विडियो थी जिसने यूट्यूब के व्यूज गिनने वाले सिस्टम को फेल कर दिया था। दरअसल हुआ ये था कि यूट्यूब ने अपने सिस्टम को 32-bit के लिए डिजाइन किया था जिसमें 2,147,483,647 views ही गिने जा सकते थे क्योंकि यूट्यूब वालों ने ऐसा सोचा नही था कि कोई विडियो कभी यहाँ तक भी पहुंच पाएगी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 64-bit कर दिया गया है जिसमें 9,223,372,036,854,775,808 views गिने जा सकते है।

* दुनिया में 3 ऐसे देश भी है जहाँ Youtube बैन है: चीन, ईरान और उत्तर कोरिया।

* Youtube, 76 भाषाओं के साथ दुनिया के कुल 88 देशों में उपलब्ध है।

* यूट्यूब पर अपलोड की गई सबसे पुरानी विडियो सन् 1888 की है। 2.11 सेकंड की इस विडियो को फ्रेंच के लुईस लि प्रिंस ने इंगलैंड के ‘Roundhay’ में शूट किया था, इसलिए इस विडियो को “Roundhay Garden Scene” के नाम से जाना जाता है। इसे इतिहास की सबसे पुरानी विडियो भी माना जाता है।

* Youtube पर सबसे अधिक देखी जाने वाली विडियो है: “Despacito”. यह एक गाना है जिसे पोस्ट लिखे जाने तक 5,970,669,232 बार देखा जा चुका था।

* Youtube पर सबसे बड़ा चैनल है: “PewDiePie”. जिस पर पोस्ट लिखे जाने तक 85,526,832 subscribers थे। इसके बाद भारत के सबसे बड़े चैनल T-Series का नंबर आता है।

* Youtube पर मौजूद सबसे लंबी विडियो 596 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड की है। इस विडियो का title है: The Longest Video On Youtube. यदि आप इसे दिन-रात लगातार देखोगे तो भी 25 दिन लग जाएगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज