न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब घर पर बनाएं ये मॉस्क और बचे कोरोना वायरस से, देखे वीडियो

कोरोना की दहशत के चलते कई देशों में सैनेटाइजर, मास्क और टॉयलेट पेपर की किल्लत देखने को मिल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2020 11:04:52

अब घर पर बनाएं ये मॉस्क और बचे कोरोना वायरस से, देखे वीडियो

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। चीन से निकली ये घातक बीमारी 100 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। पूरी दुनिया में तकरीबन 1,24,000 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए है और 4400 से ज्यादा लोगों इसकी वजह से अपनी जान गवा चुके है। भारत में इस वायरस के 73 मामले सामने आए है। भारत में लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार इसको लेकर खासी सावधानी बरत रही है और तमाम सुरक्षा के इंतजाम अपनाए जा रहे हैं। बताया गया है कि कई लैब्स में कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं विदेश से आए लोगों की निगरानी की जा रही है। कोरोना के खतरे से निपटने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। कोरोना की दहशत के चलते कई देशों में सैनेटाइजर, मास्क और टॉयलेट पेपर की किल्लत देखने को मिल रही है।

ऐसे में इन तैयारियों के बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, अब और मास्क की कमी नहीं होगी? और मुझे लगता है कि भारतीय जुगाड़ में माहिर हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरीके से घर पर ही आसानी से मॉस्क बनाया जा सकता है, ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है।

इजराइल के वैज्ञानिकों ने किया कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा, जल्द मरीजों को मिलेगी

दिल्ली में 31 मार्च तक सभी थिएटर बंद

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सिनेमाघरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

अच्छी खबर : 103 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, सिर्फ 6 दिनों में हुईं ठीक

खौफ में न आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से खौफ में न आने और सावधानियां बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि केंद्र सरकार के मंत्री भी विदेश दौरे पर नहीं जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नहीं घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है और चेन को फैलने से रोकना है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हर स्तर पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सभी मंत्रालय और राज्य सरकार आपसी तालमेल के साथ इसे फैलने से रोकने में लगे हुए हैं। फिलहाल वीजा सुविधा को सस्पेंड कर दिया गया है। पीएम ने कहा कि कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए लोगों को एकजुट होने से बचना चाहिए।

कोरोना वायरस का खौफ, टॉयलेट पेपर को लेकर महिलाओं के बीच हुई हाथापाई, बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका