न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर शुरू हुई राजनीति, BJP ने बाटे 'मोदी जी बचा लो' लिखे मास्क

कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के स्थानीय नेताओं ने लोगों में ऐसे मास्क बांटे हैं जिन पर लिखा हुआ है, 'कोरोना वायरस के इंफेक्शन से बचाइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी'। ऐसे मास्क कई लोगों में बांटे गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 08:42:14

कोरोना को लेकर शुरू हुई राजनीति, BJP ने बाटे 'मोदी जी बचा लो' लिखे मास्क

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर अब भारत में राजनीति भी जोर पकड़ती जा रही है। कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के स्थानीय नेताओं ने लोगों में ऐसे मास्क बांटे हैं जिन पर लिखा हुआ है, 'कोरोना वायरस के इंफेक्शन से बचाइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी'। ऐसे मास्क कई लोगों में बांटे गए हैं।

coronavirus,coronavirus india update,coronavirus latest news,coronavirus in india cases,mask for coronavirus n95,alcohol kills coronavirus
coronavirus mortality rate,mindspace coronavirus,confirmed cases of coronavirus in india,narendra modi,modi ji mask,news

दिल्‍ली हिंसा से ध्‍यान भटकाने के लिए कोरोना वायरस को लेकर मच रही है 'हायतौबा'

वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बुनियादपुर में बुधवार को एक रैली के दौरन ममता ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर देश में जानबूझकर डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि दिल्ली में हुई हिंसा से ध्‍यान भटकाया जा सके। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्‍ली हिंसा से ध्‍यान भटकाने के लिए इस वायरस को लेकर डर पैदा कर रही है। इस क्रम में उन्‍होंने कुछ चैनलों को भी आड़े हाथों लिया, जिन पर कोरोना वायरस की खबरों को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा, 'आज कुछ लोग कोरोना, कोरोना चिल्‍ला रहे हैं। हां यह खतरनाक बीमारी है, लेकिन इसे लेकर डरने की कोई जरूरत है। कुछ चैनल इस पर बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट कर रहे हैं और इसकी आड़ में दिल्‍ली हिंसा की घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।' कोरोना वायरस को वैश्विक चिंता करार देते हुए ममता ने कहा कि दिल्‍ली हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई है, वे कोरोना वारयरस से नहीं मरे हैं। उन्‍हें बीजेपी ने मारा है। अगर ये लोग कोरोना वायरस से मरे होते तो हम समझ सकते थे कि वे एक ऐसी बीमारी से मरे हैं, जिनका इलाज अभी उपलब्‍ध नहीं है। लेकिन अच्‍छे-खासे लोगों को निर्ममतापूर्वक मार दिया गया। जिंदगियां छीन ली गईं। बीजेपी ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। लेकिन उनका अहंकार देखिये, उन्‍होंने इसके लिए माफी तक नहीं मांगी।

कई राज्य अलर्ट

कोरोना वायरस के भारत में फैलते देखकर कई राज्यों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि अबकी बार वो किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। साथ ही राष्ट्रपति भवन में भी होली मिलन कार्यक्रम नहीं होगा।

इस बार की होली होगी फीकी?

इस बार कोरोना वायरस के डर से रंगों के त्योहार होली पर हर्बल और ऑर्गेनिक कलर की डिमांड लगभग डबल हो गई है। जहां पहले 100 में से 50 लोग हर्बल और ऑर्गेनिक कलर मांगते थे, उनकी संख्या अब बढ़कर 80 हो गई है। वहीं, राजस्थान पर्यटन विभाग ने सरकार के होली महोत्सव को कैंसल कर दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस बार टूरिज्म विभाग होली फेस्टिवल नहीं कराएगा। साथ ही बाकी के होटलों को भी सूचित किया है कि इस तरह के आयोजन नहीं करें, जिसमें विदेशी टूरिस्ट शामिल हों।

बता दे, कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। पूरे देश से 29 मामले सामने आए हैं जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिनमें से 3 ठीक हो चुके हैं तो 26 का इलाज जारी है। कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार का दावा है कि हम इससे लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से स्कूलों को एडवाइजरी जारी की गई है तो सरकार से इस वायरस के बारे में जानकारी देने के लिए जन भागीदारी पर जोर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त