न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुफिया एजेंसीज करती है देश की सुरक्षा के लिए काम, जानें दुनिया की सबसे ताकतवर संस्थाओं के बारे में

हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही ताकतवर ख़ुफ़िया एजेंसियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 12:45:08

खुफिया एजेंसीज करती है देश की सुरक्षा के लिए काम, जानें दुनिया की सबसे ताकतवर संस्थाओं के बारे में

हर देश की सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होती है और इसके लिए कई व्यवस्थाएं करती हैं। देश की सुरक्षा के चाक-चौबंध के लिए पुलिस प्रशासन और सैन्य टुकड़ियां तो काम ही करती है लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी ख़ुफ़िया एजेंसियां होती है जो देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरती है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही ताकतवर ख़ुफ़िया एजेंसियों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* सीआईए, अमेरिका

अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) हमेशा चर्चा में बनी रहती है। 1947 में स्थापित हुयी सीआईए का मुख्यालय वाशिंगटन के पास वर्जीनिया में स्थित है। चार हिस्सों में बंटी हुयी ये एजेंसी साइबर क्राइम, आतंकवाद रोकने और देश की सुरक्षा के लिए काम करती है।

best intelligence agencies,intelligence agencies

* MI6, यूके

यूनाइटेड किंगडम की खुफिया एजेंसी MI6 (मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन-6 ) है। ये एजेंसी दुनिया की सबसे पुरानी एजेंसीज में से एक है। इसकी स्थापना 1909 में हुयी थी। MI6 ना केवल जॉइंट इंटेलिजेंस, डिफेन्स और गवर्नमेंट के साथ जानकारी साझा करने का काम करती है बल्कि देश की संस्थाओं पर नज़र रखने का महत्वपूर्ण कार्य भी इसी खुफिया एजेंसी के जिम्मे है।

* एफएसबी, रूस

फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) रूस की खुफिया एजेंसी है जिसकी स्थापना 1995 में हुयी। इसका मुख्यालय मास्को में है। देश की सुरक्षा से जुड़े ख़ुफ़िया मामलों पर नज़र रखने के अलावा ये एजेंसी बॉर्डर से जुड़े मसलों पर भी अपनी पैनी नज़र बनाए रखती है।

* बीएनडी, जर्मनी

BND (Bundesnachrichtendienst) जर्मनी की ख़ुफ़िया एजेंसी है जिसका गठन 1956 में किया गया था। इसका मुख्यालय म्यूनिख के पास पुलाच में हैं और इस एजेंसी को आधुनिक तकनीकों से लैस दुनिया की बेहतरीन खुफिया एजेंसी माना जाता है।

best intelligence agencies,intelligence agencies

* DGSE, फ्रांस

Direction Generale De La Securite Exterieure (DGSE) फ्रांस की खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना 1982 में की गयी थी और इसका मुख्यालय पेरिस में है। इस एजेंसी का कार्य फ्रांस सरकार के लिए विदेशों से खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था।

* RAW, भारत

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) भारत की खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना 1968 में की गयी थी और इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। ये एजेंसी विदेशी मामलों, अपराधियों और आतंकियों के बारे में सारी जानकारी रखती है और इस एजेंसी ने आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के साथ मिलकर देश की सुरक्षा पर खतरा बनने वाले कई आतंकी हमलों को नाकाम किया है।

* MSS, चीन

मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सेफ्टी (एमएसएस) चीन की ख़ुफ़िया एजेंसी है जिसे 1983 में बनाया गया था। विदेशी खुफिया ऑपरेशन्स और काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स को चलाने जैसे महत्वपूर्ण काम इस एजेंसी के जिम्मे है।

* ASIS, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियन सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (एएसआईएस) ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी है जिसकी स्थापना 1952 में हुयी और इसका मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया के केनबरा में स्थित है।

* MOSSAD, इजराइल

दुनिया की सबसे बेहतरीन खुफिया एजेंसियों में गिनी जाने वाली MOSSAD इजराइल की खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना 1949 में की गयी थी। देश की रक्षा का जिम्मा इस एजेंसी के ऊपर है और ये मुख्य रूप से आतंक विरोधी घटनाओं को अंजाम देती है और सीक्रेट ऑपरेशन्स चलाती है।

* आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस)

पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई (ISI) दुनिया की खुफिया एजेंसीज में पहला स्थान रखती है। 1948 में स्थापित हुयी इस एजेंसी को अमेरिकी मीडिया क्राइम न्यूज ने दुनिया की सबसे ताकतवर और बेहतरीन खुफिया एजेंसी माना है। इसका हेडक्वार्टर इस्लामाबाद में है। हालाँकि विश्व की नंबर एक इंटेलिजेंस एजेंसी के रूप में जानी जाने वाली ISI पर समय-समय पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप