न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोबाइल-इंटरनेट के कारण लोगों के मन में दूरियां न बढ़ें इसलिए इस गांव ने अपनाया अनोखा तरीका, हो रही है तारीफ

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बोड़रा गांव में 11 परिवार पिछले 5 साल से रोजाना एक घंटे का समय साथ बिता रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 4:51:43

मोबाइल-इंटरनेट के कारण लोगों के मन में दूरियां न बढ़ें इसलिए इस गांव ने अपनाया अनोखा तरीका, हो रही है तारीफ

मोबाइल और इंटरनेट की वजह से आज के समय में परिवारों में दूरी हो गई है। लोग अपने परिवार की जगह मोबाइल के साथ समय बिता रहा है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ-साथ परिवार में दूरिया आ गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बोड़रा गांव में 11 परिवार पिछले 5 साल से रोजाना एक घंटे का समय साथ बिता रहे हैं। हर दिन किसी एक घर में साथ बैठकर गोष्ठी करते हैं। यह परिवार इस बैठक के दौरन अपने सुख-दुख की बातें और जरूरत पर मदद की योजना भी बनाते हैं। इन परिवारों से जुड़े लोगों का कहना है कि संचार माध्यमों की वजह से प्रत्यक्ष तौर पर लोगों में दूरी बढ़ रही है, आमने-सामने का संवाद और तालमेल खत्म होने लगा है। इसी वजह से यह पहल की है, ताकि सामंजस्य बना रहे और सब एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आ सकें। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि सभी 11 परिवारों में कोई रिश्तेदार नहीं है, जाति भी अलग है। बोड़रा में इन परिवारों के इस भाईचारे और पारिवारिक गोष्ठी की चर्चा धमतरी स्तर तक है। लोगों का कहना है कि यह पहल दो-तीन परिवारों ने मिलकर पांच साल पहले शुरू की थी। लेकिन अब इस गोष्ठी में 11 परिवार के 70 सदस्य जुड़ गए है। गोष्ठी में बड़ों से लेकर बच्चों के क्या विचार हैं, सामाजिक, पारिवारिक, गांव-राज्य स्तरीय सभी तरह की बातों पर चर्चा की जाती है। किसी परिवार में कोई समस्या है, कोई जरूरत है, उसका निदान आपस में निकाला जाता है। अब तो युवा पीढ़ी भी इस पहल से जुड़ रही है।

कैसे हुई शुरुआत?

बोड़रा गांव के टोमनलाल साहू और ओमेन लाल साहू का कहना है कि एक गांव में रहने के बावजूद पहले उनकी मुलाकात कभी-कभार हो पाती थी। पता ही नहीं चलता था कि पड़ोस या मोहल्ले में क्या दिक्कतें हैं। युवाओं से भी बहुत मदद नहीं मिलती थी, क्योंकि उनका समय मोबाइल और टीवी में गुजरने लगा था। इसके बाद टोमनलाल साहू और ओमेन लाल साहू ने रोज शाम को एक घंटा आपस में बैठकर बातचीत का निर्णय लिया। इसके बाद परिवार गोष्ठी में खिलावन दीवान, योगेश्वर वर्मा, प्रीतम साहू, हीरालाल साहू, संतोष कुमार परिवार भी जुड़े। अब हफ्तेभर किसी एक सदस्य के यहां रोजाना शाम को साढ़े 6 से साढ़े 7 बजे तक परिवार गोष्ठी की जा रही है। रविवार या किसी विशेष अवसर पर ही दोपहर को एक घंटे यह बैठक करते हैं।

ओमेन ने बताया कि हमने बैठक में इस बात का फैसला किया कि शादी में तामझाम नहीं करेंगे। मेरी बड़ी बेटी की शादी इसी तरह हुई। यही नहीं, सभी परिवारों के सदस्यों ने काम बांट लिए और जिम्मेदारी निभाई। टोमनलाल ने बताया कि जुड़े हुए परिवारों में से किसी के घर में कोई बीमार हो तो सब मिलकर आर्थिक मदद करते हैं।

वही टोमनलाल की जमीन पर जैविक खेती में सभी 11 परिवार के लोग लगे हैं। पालक, मेथी, सरसों, मूली, गोभी, मिर्ची, धनिया, टमाटर, बैगन समेत अन्य सब्जियां लगा रहे हैं। सभी रोज इसके लिए आधा घंटा निकाल रहे हैं। सभी यहीं से सब्जी ले जाते हैं।

गांव के बाकी परिवार भी उनसे जुड़ रहे हैं। दूसरे लोग प्रेरित हों, इसलिए गांव में हर साल दो दिन का मानव उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव से जुड़े बसंत साहू ने बताया कि एकजुटता के लिए 5 साल से उत्सव मना रहे हैं। इसमें गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं।

मोबाइल-इंटरनेट के कारण लोगों के मन में दूरियां न बढ़ें इसलिए इस गांव ने अपनाया अनोखा तरीका, हो रही है तारीफ

टेक्नोलॉजी को अपना दोस्त मानें, उसका गुलाम मत बने : पीएम मोदी

आपको बता दे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 'परीक्षा पे चर्चा' पर चर्चा के दौरन छात्रों से मॉर्डन टेक्नोलॉजी का छात्र के जीवन में क्या रोल होना चाहिए इसके बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा इस बात को समझने की कोशिश करें कि मेरे लिए क्या जरूरी है और क्या नहीं। स्मार्टफोन आपके समय की बर्बादी करता है। ऐसे में टेक्नोलॉजी को अपने काबू में रखना अनिवार्य है। टेक्नोलॉजी को दोस्त समझिए, गुलाम मत बनिए। उन्होंने कुछ टिप्स भी दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा स्मार्ट फोन आपका समय चोरी करता है लेकिन उसमें से कुछ समय करके अपने माता-पिता के साथ बैठिए। टेक्नोलॉजी को अपने कब्जे में रखना जरूरी है।

मोदी ने बताया-
आज के वक्त में सोशल नेटवर्किंग सिर्फ अपने फोन में आ गई है, पहले दोस्त को जन्मदिन विश करते हैं लेकिन अब रात को ही मैसेज किया जाता है। हमें तय करना होगा कि रोजाना कुछ समय के लिए टेक्नोलॉजी फ्री रहना है। कुछ समय अपनों के साथ बिताना जरूरी हैं। पीएम मोदी ने कहा घर में एक ऐसा कमरा होना चाहिए जिसमें टेक्नोलॉजी को नो एंट्री हो। उस कमरे में जो भी आएगा बिना टेक्नोलॉजी आएगा। पीएम मोदी ने कहा स्मार्टफोन में समय खराब करने की बजह अपने बड़े- बुजुर्ग से मिले, उनसे बातचीत करें। अपने लिए दिन में कम से कम 1 या दो घंटे ऐसा रखें, जिसमें आप खुद को टेक्नोलॉजी से दूर रखें और अपने परिवार से मिले, उनसे बातचीत करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल