न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डाटा चोरी होने पर फेसबुक के साथ-साथ आप भी है उतने ही जिम्मेदार, जाने कैसे?

अब सवाल यह है कि डाटा लीक होने के लिए क्या केवल फेसबुक ही जिम्मेदार है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 5:51:43

डाटा चोरी होने पर फेसबुक के साथ-साथ आप भी है उतने ही जिम्मेदार, जाने कैसे?

चुनाव अभियान में फेसबुक डाटा चुराने का मामला अब देश में तूल पकड़ता जा रहा है। विवादास्पद कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा अमेरिका सहित कई देशों में चुनाव के दौरान फेसबुक के जरिए डाटा चोरी के आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार माने तो फेसबुक के करीब 5 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। साल 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिकल ने फेसबुक के पांच करोड़ से अधिक यूजर्स की निजी जानकारियां चुरा ली थीं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को कैम्ब्रिज एनालिटिका स्‍कैंडल मामले में गलती स्‍वीकार करते हुए कहा कि यह विश्‍वासघात का मामला है। जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्‍ट पर कहा कि मै कैंब्रिज एनालिटिका को लेकर अपनी बात रखना चाहता हूं। हम इस दिशा में समस्‍याओं से निपटने के लिए जरुरी कदम उठा रहे हैं। मैं यह समझने की कोशिश की दिशा में काम कर रहा हूं कि असल में हुआ क्‍या और इसे दोबारा होने से कैसे रोका जाए?

अब सवाल यह है कि डाटा लीक होने के लिए क्या केवल फेसबुक ही जिम्मेदार है? नहीं, सिर्फ फेसबुक ही जिमेदार नहीं है इसमें आपकी और हम भी उतने ही जिमेदार है। आइए जानते हैं कैसे?

इन दिनों फेसबुक पर कई तरह से ऐप चलतें है जो आपसे कुछ सवाल पूछते है जैसें आपका जुड़वां कौन है? आप किस सेलिब्रिटी की तरह दिखते है? आपका कौन सा दोस्त आपकी जासूसी करता है? कौन सा दोस्त आपके लिए जान दे सकता है? कौन आपको चूमने का सपना देख रहा है? आपकी इच्छा कब होगी पूरी?

यदि आप इस तरह के ऐप को ट्राई करते हैं और शेयर करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा करके आप अपने डाटा को बिकने के लिए बाजार में भेज रहे हैं। आपके पर्सनल डाटा का इस्तेमाल मार्केटिंग और विज्ञापन के लिए हो रहा है और आपके लिए यह खतरा भी बन सकता है।

facebook,facebook data leak

आपका बेशकीमती डाटा कई तरह से मार्केट में जाते हैं इनमें से प्रमुख तरीके ये दो हैं। पहला, जब आप किसी वेबसाइट पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन करते हैं और दूसरा जब आप मौज-मस्ती के लिए फेसबुक पर दूसरी साइट्स की मदद से चेक करते हैं कि आपकी शक्ल किस सेलिब्रिटी से मिलती है फलाना फलाना।

इस तरह आपका बेशकीमती डाटा मार्केट में पहुंचता है। अब सवाल है कि यदि आपने ऐसा किया है तो अब आगे क्या करना है ताकि आपका डाटा सुरक्षित रहे। तो चलिए सबसे फेसबुक पर चलते हैं। फेसबुक लॉगिन करें और सेटिंग्स में जाएं। उसके बाद बाएं तरफ दिख रहे मीनू बार में ऐप्प (Apps) पर क्लिक करें।

अब आपको उन सभी ऐप की लिस्ट दिख जाएगी जिनके पास आपका डाटा है। ऐप के नाम पर क्लिक करके आप इन्हें हटा सकते हैं। हालांकि आपका डाटा तो पहले से ही इन ऐप के पास स्टोर हो चुका है तो अब उस ऐप वाली कंपनी पर निर्भर करता है कि आपका वह कंपनी किसी के साथ शेयर करती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन