न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद मिनटों में बीके इस कंपनी के तीन लाख फोन, इस दिन फिर से शुरू होगी सेल

मोबाइल निर्माताओ ने रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो की ऑनलाइन बिक्री गुरुवार दोपहर को 12 बजे से शुरू हुई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 8:19:33

चंद मिनटों में बीके इस कंपनी के तीन लाख फोन, इस दिन फिर से शुरू होगी सेल

Xiaomi ने पिछले दिनों भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। एक Xiaomi Redmi Note 5 और दूसरा Xiaomi Redmi Note 5 Pro। इसके अलावा Xiaomi ने भारत में पहली बार अपने टीवी Mi TV 4 को भी पेश किया था। मोबाइल निर्माताओ ने रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो की ऑनलाइन बिक्री गुरुवार दोपहर को 12 बजे से शुरू हुई थी। लेकिन इन स्मार्टफोन्स को लेकर लोगो को दीवानगी के चलतें चंद मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए। कंपनी का दावा है कि शाओमी ने 3 लाख यूनिट को तीन मिनट के अंदर सेल कर दिया।

रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को कंपनी ने दो-दो वेरिंएट में लॉन्च किया था। रेडमी नोट 5 पिछले साल लॉन्च किए गए रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्जन है। दोनों फोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में 14 फरवरी को लॉन्च किया था। यदि आप भी 22 फरवरी की सेल में रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को लेने से चूक गए हैं तो कंपनी की तरफ से फिर से रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल भारत में 28 फरवरी (बुधवार) को दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। शाओमी रेडमी नोट 5, नोट 5 प्रो की भारत में यह दूसरी सेल होगी। इसके अलावा एमआई टीवी 4 की अगली सेल भारतीय बाजार में 27 फरवरी को होगी।


रेडमी नोट 5

रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच 1080x2160 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली डिस्पले है। यह फोन एंड्रायड नूगा पर बेस्ड एमआईयूआई 9 पर चलता है। रेडमी नोट 5 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। नोट 5 में 12 MP का रियर कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा है। फोन को 32 GB और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन दोनों ही वेरिएंट में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। 3 GB रैम वाले वेरिएंट की 32 GB इंटरनल स्टोरेज है।

फोन के 4 GB रैम वाले वेरिएंट की 64 GB इंटरनल स्टोरेज है। रेडमी नोट 5 में 4000 mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रीमियम मेटल बॉडी दी गई है और यह रेडमी नोट 4 से काफी पतला है। इसके कैमरे के बारे में कंपनी का दावा है कि इससे अंधेरे में भी अच्छी क्वालिटी की तस्वीर ली जा सकेगी। वहीं, रेडमी नोट 5 के 4GB वैरिएंट वाले फोन की बात करें तो इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।

रेडमी नोट 5 प्रो

रेडमी नोट 5 प्रो को भी 5.99 इंच की 1080x2160 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली डिस्पले के साथ लॉन्च किया गया है। यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में लेटेस्ट क्रायो 260 सीपीयू दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह रेडमी नोट सीरीज का सबसे फास्ट परफॉर्मेंस वाला फोन है। इस फोन को 4 GB और 6 GB की रैम के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन दोनों ही वेरिएंट में 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोन में रियर ड्युल 12 MP व 5 MP कैमरा सेटअप है। ड्युल फ्रंट कैमरा 20 MP का है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में कम लाइट में भी सेल्फी ली जा सकती है। कैमरे के साथ एलईडी सेल्फी लाइट भी है। इस फोन में फेसअनलॉक का फीचर भी है, जिससे फोन का लॉक चेहरे को पहचानकर खुलेगा। फोन में 4000 mAh की दमदार बैटरी है। यह फोन ब्लैक, रोज गोल्ड, गोल्ड और ब्लू रंग में मिलेगा। रेडमी नोट 5 प्रो (Redmi Note 5 Pro) के 4 GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसके 6 GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन