न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चार्जिंग के दौरान Xiaomi के फ़ोन में लगी आग, आप भी बरतें ये सावधानी

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शियोमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A1 में आग लगने की खबर सामने आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 11:16:56

चार्जिंग के दौरान Xiaomi के फ़ोन में लगी आग, आप भी बरतें ये सावधानी

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शियोमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A1 में आग लगने की खबर सामने आई है। फोन में चार्जिंग के दौरान आग लगी। एक यूजर ने शियोमी के MIUI फोरम पर Mi A1 में विस्फोट होने की शिकायत करते हुए दावा किया है कि उसके दोस्त के Xiaomi Mi A1 फोन में उस समय आग लग गई, जब वे सो रहे थे और फ़ोन चार्ज पर लगा हुआ था। यूजर ने बताया कि उनके दोस्त ने यह स्मार्टफोन 8 महीने पहले खरीदा था। रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट के दौरान स्मार्टफोन पूरी तरह से खराब हो गया था।

xiaomi m1 a1,mobile blast,china,xiaomi,android phone

यूजर ने एक नोट भी लिखा है जिसके साथ ब्लास्ट डैमेज फोन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे यूजर्स को Xiaomi Mi A1 को अपने पास न रखकर सोने का भी सुझाव दिया है। कंपनी ने इस फोन ब्लास्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी की ओर से इस घटना को स्वीकार कर लिया गया है क्योंकि इस पोस्ट पर 'under discussion' स्टैंप देखा जा सकता है। बता दें कि शियोमी ने पिछले साल अगस्त में Mi A1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हाल ही में खबर आई थी कि Xiaomi Mi A1 के अपग्रेडेड वेरिएंट Xiaomi Mi A2 में बैटरी से जुड़ी समस्या हो रही है। यूजर्स ने शिकायत की थी कि स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। हालांकि इसके पीछे का कारण फिंगरप्रिंट सेंसर के इस्तेमाल को बताया गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिंगरप्रिंट सेंसर प्रोसेसर के सभी 8 कोर को ऐक्टिवेट कर रहा है जिसेस बैटरी तेजी से कन्ज्यूम हो रही है।

xiaomi m1 a1,mobile blast,china,xiaomi,android phone

बरतें ये सावधानी

स्मार्टफोन को दूसरे चार्जर से चार्ज करना

ये ग़लती अक्सर दोहराई जाती है कि अपने मोबाइल को दूसरे फोन के चार्जर से चार्ज कर लिया जाता है लेकिन अगर आप अपने फोन की बेहतर बैटरी लाइफ चाहते हैं तो अपने स्मार्टफोन को हमेशा उसी के चार्जर से चार्ज करिये। ओरिजिनल चार्जर ना मिलने की स्थिति में, दूसरे चार्जर की आउटपुट वोल्टेज और करंट रेटिंग आपके फोन के चार्जर से मैच होने पर ही उस चार्जर से मोबाइल चार्ज करें।

फोन को रातभर चार्ज करना

कई बार फोन को रातभर चार्ज होने के लिए छोड़ दिया जाता है लेकिन ऐसा करने से स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है और स्मार्टफोन को ज़्यादा चार्ज करते रहना भी अच्छा नहीं होता है।

लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना

स्मार्टफोन को किसी लोकल चार्जर से चार्ज करने की ग़लती अगर आप भी कर रहे हैं तो रुक जाइये क्योंकि ऐसे चार्जर में ओवर चार्जिंग से बचाने के लिए कोई सेफ्टी सिस्टम नहीं होता है और ऐसा चार्जर आपके फोन और बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करना

फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए हमेशा फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने की भूल ना करें। ये फास्ट चार्जर स्मार्टफोन की बैटरी के लिए ठीक नहीं होते हैं क्योंकि फास्ट चार्जिंग के समय फोन की बैटरी में ज़्यादा वोल्टेज भेजी जाती है जिससे फोन का टेम्परेचर तेज़ी से बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए ये भी ध्यान रखें कि अगर आपके फोन की सेटिंग्स में नार्मल चार्जिंग का ऑप्शन हो तो उसी को चुनें।

फोन पर प्रोटेक्टिव कवर लगाए रखना

फोन को सेफ रखने के लिए उस पर कवर लगाना अच्छा होता है लेकिन चार्जिंग के समय इस प्रोटेक्टिव कवर को हटाना बेहतर होता है क्योंकि चार्जिंग के समय बैटरी थोड़ी-सी गर्म होती है लेकिन फोन पर कवर लगा रहने की स्थिति में फोन ज़्यादा गर्म भी हो सकता है।

स्मार्टफोन को कम चार्ज करना

स्मार्टफोन को थोड़ी-थोड़ी देर में चार्ज करने से बचना चाहिए और बैटरी को एक ही बार में कम से कम 80% तक चार्ज कर लेना चाहिए। ऐसा करने से बैटरी ज़्यादा समय तक चलती है।

ब्रांडेड पॉवरबैंक काम में ना लेना

अगर आप भी स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए पॉवरबैंक का इस्तेमाल करते हैं तो ये ध्यान रखें कि पॉवरबैंक लोकल ना हो और ब्रांडेड कंपनी का ही हो।

थर्ड पार्टी बैटरी ऐप यूज करना

अगर आप भी थर्ड पार्टी बैटरी ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करना छोड़ दीजिये क्योंकि ये ऐप बैकग्राउंड में लगातार रन करते रहते हैं जिससे बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है।

चार्जिंग के दौरान फोन का यूज करना

फोन चार्ज करते समय सबसे ज़्यादा की जाने वाली ग़लती चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना होता है। अगर आप भी ऐसा करते आये हैं तो अब से ऐसा करना छोड़ दीजिये क्योंकि इससे बैटरी और फोन की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही किसी तरह का झटका लगने का ख़तरा भी बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल