न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी मुलाकात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) शुक्रवार को अपने दोनों दिन के दौरे पर भारत पहुंच रहे है। भारत-चीन के बीच इस बार इन्फॉर्मल समिट तमिलनाडु के महाबलीपुरम (माम्मलापुरम) में हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 8:31:38

आज भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग, PM मोदी से होगी मुलाकात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) शुक्रवार को अपने दोनों दिन के दौरे पर भारत पहुंच रहे है। भारत-चीन के बीच इस बार इन्फॉर्मल समिट तमिलनाडु के महाबलीपुरम (माम्मलापुरम) में हो रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, इस दौरान कई अहम मसलों पर बातचीत होगी। चीनी राष्ट्रपति का ये दौरा 48 घंटे के लिए होगा। शी शुक्रवार तड़के बीजिंग से रवाना हो सकते हैं और दोपहर बाद चेन्नई पहुंचेंगे। वह पास के मामल्लापुरम पर्यटन केंद्र में मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच महाबलीपुरम में होने वाली इस मुलाकात के कई मायने हैं। इस शहर का चीन से सदियों पुराना नाता रहा है, 7वीं सदी में महाबलीपुरम और चीन के बीच बंदरगाह से व्यापारिक संबंध थे। इसी दौरे में पीएम मोदी शी जिनपिंग को अर्जुन की तपस्या स्थली, गणेश रथ, कृष्णा बटर बॉल, पंच रथ दिखाएंगे और इनके महत्व को खुद ही समझाएंगे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल:

शुक्रवार 11 अक्टूबर का कार्यक्रम:

12:30 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन।

12:55 PM: महाबलीपुरम एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर द्वारा आगमन।

01:30 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन। एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत, इस दौरान एयरपोर्ट पर कोई भी अन्य फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

01:45 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एयरपोर्ट से होटल ITC ग्रैंड के लिए रवाना होंगे। कुछ देर आराम के बाद शी जिनपिंग महाबलीपुरम के लिए रवाना होंगे।

05:00 PM: महाबलीपुरम पहुंचकर अर्जुन की तपस्या स्थली, पंचरथ, मल्लमपुरम के शोरे मंदिर का दौरा, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चीनी राष्ट्रपति के साथ रहेंगे।

06:00 PM: सांस्कृतिक कार्यक्रम

06:45 से 08:00 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का डिनर

शनिवार 12 अक्टूबर का कार्यक्रम:

10:00 से 10:40 AM: चीनी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात।

10:50 से 11:40 AM: भारत-चीन के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत

11:45 AM से 12:45 PM: चीनी राष्ट्रपति के सम्मान में लंच का आयोजन

02:00 बजे: पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वापस चीन के लिए रवाना होंगे।

चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई ने शिखर वार्ता के बारे में बुधवार को मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों के अधिकारियों ने आपसी संवाद के माध्यम से शिखर वार्ता के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा, 'अब ठोस आधार तैयार कर लिया गया है। दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से राष्ट्रपति शी की भारत यात्रा पूरी तरह सफल होगी और द्विपक्षीय संबंधों की आगे प्रगति की दिशा तय करेगी। इससे दोनों पक्षों के बीच सहयोग के आदान-प्रदान में नयी प्रगति होगी तथा सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।' उन्होंने कहा, 'यह मुलाकात पूरी दुनिया को चीन और भारत का यह सुसंगत संदेश एक बार फिर भेजेगी तथा अनिश्चितता से भरी दुनिया में स्थिरता एवं सकारात्मक ऊर्जा भरेगी।' लुओ ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बातचीत है, इसलिए दोनों नेताओं को बिना किसी निर्धारित विषय के विचारों के मुक्त आदान-प्रदान के लिए सहज माहौल मिलेगा। इस मुलाकात में कई करार होने की भी संभावना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका