न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Womens Day Special : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चुनी गईं देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेता

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सर्वे कराया गया जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पछाड़ते हुए भारत की विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेता चुनी गईं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 3:32:03

Womens Day Special : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चुनी गईं देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेता

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। भारत में भी कई जगहों पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आयोजन बुधवार को मुंबई में हुआ, जिसमें तेजाब पीडित महिलाओं ने भाग लिया था। यह कोइ सामान्य आयोजन नहीं बल्की एक फैशन शो था।

वही अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सर्वे कराया गया जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पछाड़ते हुए भारत की विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेता चुनी गईं। एक निजी सर्वे कराने वाली संस्था मैजिकपिन ने यह सर्वे कराया था। इसमें दूसरे नंबर पर पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी रहीं। यह सर्वे कई अन्य क्षेत्रों जैसेः बॉलीवुड और खेल जगत आदि में भी कराया गया। बॉलीवुड कैटेगरी में दिवंगत श्रीदेवी और खेलों की श्रेणी में बॉक्सर मैरी कॉम को सबसे ज्यादा वोट मिले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्वे में 37 प्रतिशत वोट पाकर सुषमा स्वराज पहले पायदान पर रहीं। उन्हें देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेता बताया गया। ३३ फीसदी वोट पाकर पुडुजेरी की गवर्नर किरण बेदी दूसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को महज 19 फीसदी वोट मिले। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिला के बारे में पूछे जाने पर लोगों ने दिवंगत श्रीदेवी को सबसे ज्यादा वोट दिए।

33 प्रतिशत वोटों के साथ बॉक्सर मैरी कॉम खेल जगत में सबसे प्रभावशाली महिला चुनी गईं। 55 फीसदी वोटों के साथ भारत कोकिला सरोजिनी नायडू को देश की सबसे पसंदीदा लेखिका बताया गया। वहीं कला, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में दिवंगत एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला को इस सम्मान से नवाजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन