न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी ने कहा- कई दिन तक नहाते नहीं, शेव भी नहीं बनाते, मुझे चाहिए तलाक

कई बार पति पत्नी के बीच छोटी-छोटी सी बातें बड़ा रूप ले लेती है और मामला कोर्ट और तलाक तक पहुँच जाता है। तलाक के बढ़ते मामलों को लेकर फैमिली कोर्ट के जज भी हैरान है कि दंपती छोटी-छोटी बातों को लेकर तलाक ले रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 2:30:07

पत्नी ने कहा- कई दिन तक नहाते नहीं, शेव भी नहीं बनाते, मुझे चाहिए तलाक

कई बार पति पत्नी के बीच छोटी-छोटी सी बातें बड़ा रूप ले लेती है और मामला कोर्ट और तलाक तक पहुँच जाता है। तलाक के बढ़ते मामलों को लेकर फैमिली कोर्ट के जज भी हैरान है कि दंपती छोटी-छोटी बातों को लेकर तलाक ले रहे हैं।

फैमिली कोर्ट में दो ऐसे ही मामले सामने आए हैं, जो छोटी-छोटी बातों में ही तलाक तक पहुंच गए हैं। एक मामले में पत्नी की शिकायत है कि पति ने दाढ़ी बढ़ा रखी है इसलिए तलाक चाहिए। वहीं, दूसरी ओर एक महिला को पति पर शक है कि उसके दूसरी महिलाओं से संपर्क हैं, इसलिए साथ रहना नहीं चाहती। हालांकि जिला विधिक प्राधिकरण में दोनों मामलों की काउंसलिंग चल रही है।

पहला मामला - पति शेविंग नहीं करता, गीला टॉवल भी बिस्तर पर ही पटक देता है

फैमिली कोर्ट में बैरागढ़ के एक दंपती ने तलाक के लिए अर्जी लगाई है। इसमें दंपती ने एक दूसरे के साथ आपसी सहमति से रहने से इंकार कर दिया। जज ने जब मामले में काउंसलिंग की, तो पता चला कि दोनों को एक दूसरे की हरकत पसंद नहीं है। कोर्ट ने दोनों को समझाने की कोशिश की। जब दोनों दंपति नहीं माने, तो प्रकरण को काउंसलर शैल अवस्थी के पास भेज दिया।

काउंसलर शैल अवस्थी ने जब दंपती काउंसलिंग की तो पता चला कि सिंधी समाज के युवक ने ब्राह्मण लड़की से मई 2016 में शादी की थी। शादी के एक साल तक तो दोनों ठीक से रहे। उसके बाद दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। महिला ने बताया कि पति शेविंग नहीं करता। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा होता है। वो गीला टॉवल भी बिस्तर पर ही पटक देते हैं। साफ सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। ठंड में कई दिनों तक नहाते भी नहीं, परफ्यूम लगाकर शरीर की बदबू को छिपा लेते हैं।

इस मामले में उसके पति का कहना है कि मैं कोई खिलौना नहीं, कैसे जीना है, यह खुद तय करूंगा। कई घंटे चली काउंसलिंग में दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे। पति न तो दाढ़ी कटवाना चाहता है और न ही पत्नी जिद छोड़ा चाहती है। प्रकरण अभी कोर्ट में विचाराधीन है।

दूसरा मामला : शादी के 21 साल बाद चाहिए तलाक, पति ऑफिस की महिलाओं से बात करता हैं

एक अन्य मामले में महिला अपने पति को लेकर इतनी पजेसिव है कि उसने महिला काउंसलर से भी पति की काउंसलिंग कराने से मना कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण के सचिव आशुतोष मिश्रा को खुद काउंसलिंग करना पड़ी। उन्होंने बताया कि शादी के 21 साल बाद एक दंपती को तलाक चाहिए।

इस मामले में जब सुनवाई की तो पता चला महिला अपने पति को लेकर काफी पजेसिव है। उनके दो बच्चे है जो किशोरावस्था से गुजर रहे हैं। महिला को शक है कि उसका पति ऑफिस की महिलाओं से बात करता हैं, उन्हें घर छोड़ने जाता है। हालांकि पति का कहना है कि ऑफिस की कैब में महिला और पुरुष दोनों जाते हैं। यह बात वह पत्नी को बता चुके है, लेकिन पत्नी का शक दूर नहीं हो रहा।

पति ने बताया कि इस बात को लेकर उनकी पत्नी डिप्रेशन में भी जा चुकी है, उसका इलाज चल रहा है। पत्नी अब जिद पर अड़ी है कि वह तलाक लेकर ही रहेगी, इसलिए कानूनी सलाह लेने आए हैं। मिश्रा ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत