न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO ने जताई चिंता, कहा - कोरोना जैसी एक और महामारी के मुहाने पर खड़े हैं हम, नहीं संभले तो बर्बाद हो जाएगी एक सदी की मेहनत

WHO ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance) बढ़ना COVID-19 Pandemic की तरह ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इससे एक सदी का चिकित्सकीय विकास खत्म हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Nov 2020 4:13:49

WHO ने जताई चिंता, कहा - कोरोना जैसी एक और महामारी के मुहाने पर खड़े हैं हम, नहीं संभले तो बर्बाद हो जाएगी एक सदी की मेहनत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी खतरनाक तो नहीं लेकिन उस जैसी ही एक और और विकट बीमारी हमारे दरवाजे पर खड़ी है। WHO ने बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance) को लेकर चिंता जताई है। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस वह परिस्थिति है जब किसी संक्रमण या घाव के लिए बनी दवा का असर कम हो जाए। इसका सीधा मतलब है कि संक्रमण या घाव के लिए जिम्मेदार जीवाणु उस दवा के प्रति अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर लें। WHO ने चेताया है कि अगर हम नहीं संभले तो मेडिकल जगत में की गई एक सदी की मेहनत बर्बाद हो जाएगी।

WHO ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance) बढ़ना COVID-19 Pandemic की तरह ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इससे एक सदी का चिकित्सकीय विकास खत्म हो सकता है।

WHO के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेसस ने इसे 'हमारे समय के सबसे बड़े स्वास्थ्य खतरों में से एक' बताया। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस तब होता है जब बीमारी फैलाने वाले जीवाणु मौजूदा दवाओं के लिए इम्यून हो जाते हैं, जिसमें एंटीबायोटिक, एंटीवायरल या एंटिफंगल इलाज शामिल है, जो मामूली चोटों और आम संक्रमणों को भी घातक रूप में बदल सकता है।

टेड्रोस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मनुष्यों और कृषि के काम से जुड़े पशुओं में भी ऐसी दवाओं के अत्यधिक उपयोग के कारण हाल के वर्षों में रेजिस्टेंस बढ़ा है। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस भले एक महामारी ना लगे लेकिन यह उतना ही खतरनाक। यह मेडिकल प्रोग्रेस की एक सदी को खत्म कर देगा। कई संक्रमणों का इलाज नहीं हो सकेगा जो आज आसानी से संभव है।'

WHO ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस खाद्य सुरक्षा, आर्थिक विकास और रोगों से लड़ने की क्षमता को खतरे में डाल रहा है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि रेजिस्टेंट के कारण स्वास्थ्य देखभाल की लागत में वृद्धि, अस्पतालों में लोगों की ज्यादा आमद, इलाज में कमी, गंभीर बीमारियां और मौतें हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?