न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही डूब गई प्रभास की 'द राजा साब', बस इतनी हुई कमाई

पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन करती नजर आई। पहले दिन के बज के बावजूद दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 9.72 करोड़ का कलेक्शन किया, और नेगेटिव रिव्यू मिले। जानें पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 5:02:50

Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ही डूब गई प्रभास की 'द राजा साब', बस इतनी हुई कमाई

पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिली-जुली प्रतिक्रिया पा रही है। पहले दिन फिल्म ने बज की वजह से अच्छी कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखी गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब द राजा साब का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। इसे मारुति ने डायरेक्ट किया है। हालांकि, प्रभास की एक्टिंग भी दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। दूसरे दिन का अर्ली कलेक्शन खुलासा करता है कि फिल्म ने 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया।

दूसरे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साब’ ने दूसरे दिन 9.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे कुल कलेक्शन 72.83 करोड़ हो गया है। फिल्म ने पेड प्रिव्यू से पहले ही 9.15 करोड़ कमाए थे। शुक्रवार को फिल्म ने 53.75 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया था।

100 करोड़ क्लब में शामिल

अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो ‘द राजा साब’ पहले दिन ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने पहले ही दिन 26 करोड़ रुपये ओवरसीज़ से कमाए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन फिल्म कौन-से नए रिकॉर्ड बना पाती है।

मिले रिव्यू

‘द राजा साब’ को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं। न केवल ऑडियंस बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म से खास प्रभावित नहीं हुए हैं। हॉरर-कॉमेडी के तौर पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रभावित नहीं कर पा रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड