न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहरे ने ली एक और जान, हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर से युवक की मौत

घने कोहरे के कारण आगरा–मुंबई हाईवे पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल। बहरोड़ में भी कोहरे से बस–पिकअप हादसा, 25 से ज्यादा यात्री घायल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 2:45:59

कोहरे ने ली एक और जान, हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर से युवक की मौत

धौलपुर/बहरोड़: बीते एक सप्ताह से लगातार छाया घना कोहरा अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। शुक्रवार रात आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मनियां थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया जाएगा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

आगरा जा रहे थे दोनों युवक, कोहरे में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी 25 वर्षीय राहुल गोयल और 23 वर्षीय सुमित गर्ग कार से आगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनियां कस्बे के पास पहुंची, तभी घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल गोयल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुमित गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया और घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। हालांकि, घायल की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन धौलपुर पहुंच गए हैं। शव को फिलहाल अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है।

बहरोड़ में भी कोहरे ने मचाया कहर, बस-पिकअप भिड़ंत

इधर, बहरोड़ क्षेत्र में भी घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा सामने आया है। दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर पावटा के पास दिल्ली की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रागपुरा थाना अधिकारी भजना राम ने बताया कि पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

टायर फटने से खड़ी थी पिकअप, कोहरे में नहीं दिखी बस को

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन का टायर फटने के कारण वह हाईवे पर खड़ी थी। घने कोहरे के चलते रोडवेज बस चालक को खड़ी पिकअप दिखाई नहीं दी और बस उससे जा टकराई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। इस हादसे में बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। रोडवेज बस चालक किरण समेत तीन अन्य घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन