न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन है रईसजादा, जिसने शराब के नशे में जयपुर में ऑडी से बरपाया कहर; बगल में बैठा था पुलिस कांस्टेबल

जयपुर की सड़क हादसे में नशे में धुत रईसजादे की ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, भीलवाड़ा के रमेश की मौत। ड्राइवर दिनेश और पुलिस कांस्टेबल मुकेश फरार। हादसे की पूरी जांच और प्रशासनिक लापरवाही का विवरण।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 2:33:23

कौन है रईसजादा, जिसने शराब के नशे में जयपुर में ऑडी से बरपाया कहर; बगल में बैठा था पुलिस कांस्टेबल

जयपुर की सड़कों पर शुक्रवार रात एक रईसजादे की नशे में धुत ड्राइविंग ने तबाही मचा दी। वंदे मातरम सर्किल पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचल दिया, जिसमें भीलवाड़ा के रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऑडी कार को दिनेश नामक व्यक्ति चला रहा था और वह शराब के नशे में पूरी तरह बेहोश था। इसके अलावा, कार की अगली सीट पर मुकेश नामक पुलिस कांस्टेबल बैठा था, जिसने वाहन की गति को नियंत्रित करने की जरूरत महसूस नहीं की। पीछे की सीट पर दो साथी भी मौजूद थे। हादसे के बाद ड्राइवर दिनेश और कांस्टेबल मुकेश फरार हैं।

दो साथी पुलिस हिरासत में

पत्रकार थाना पुलिस ने दिनेश के दो साथियों, पप्पू चौधरी और मुकेश चौधरी, को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दिनेश ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। उन्होंने बार-बार वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी, लेकिन दिनेश ने किसी की नहीं सुनी। तेज रफ्तार और शराब पीकर ड्राइविंग की वजह से यह दुर्घटना हुई। दिनेश को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

सड़क पर अतिक्रमण ने बढ़ाई दुर्घटना की गंभीरता

हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर किया। घटना स्थल पर सड़क किनारे अतिक्रमण और ठेले-ठड़ी लगे हुए थे, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर होकर और ज्यादा तबाही मचा सका। प्रशासन ने तुरंत घटना के बाद इन ठेले-ठड़ी को हटाकर किनारे कर दिया। मृतक रमेश मजदूर थे और दाल-बाटी खाने के लिए वंदे मातरम सर्किल आए थे। पत्रकार थाना पुलिस ने हिट एंड रन और जानबूझकर लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ऑडी कार जब्त, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही मुहाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया। ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, ऑडी कार दमन-दीव नंबर की है और यह श्रीरामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल