न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जामिया में जिस छात्र को लगी गोली, जाने कौन है वह शख्स?

शादाब एमए मास कम्युनिकेशन (MCRS, JMI) में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। शादाब के बारे में जामिया प्रशासन ने बताया कि वो पढ़ाई-लिखाई से ताल्लुक रखने वाले स्टूडेंट हैं। उनकी रुचि कला में भी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 5:36:09

जामिया में जिस छात्र को लगी गोली,  जाने कौन है वह शख्स?

गुरुवार को जामिया इलाके में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने कहा कि मैं तुम्हे आजादी दिलाता हूं। गोली चलाने वाला बाहर से आया था। गोली चलाने वाले व्यक्ति ने पिस्टल लहराते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, जामिया मिलिया मुर्दाबाद।' शख्स की गोली से मार्च में शामिल जामिया का एक छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को गोली लगने के बाद होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाया गया था और अब उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जामिया प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार छात्र का नाम शादाब फारुक है। जामिया मिल‍िया में एमए के छात्र शादाब फारुक के हाथ में गोली लगी है। आरोपी की गोली सीधे शादाब के हाथ में लगी थी।

शादाब एमए मास कम्युनिकेशन (MCRS, JMI) में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं। शादाब के बारे में जामिया प्रशासन ने बताया कि वो पढ़ाई-लिखाई से ताल्लुक रखने वाले स्टूडेंट हैं। उनकी रुचि कला में भी है।

who is shadab,jamia,jamia student,jamia student firing,jamia firing,jamia student shot,jamia student shot news,delhi news

शादाब अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान जामिया ड्रामा क्लब (थ‍ियेटर) के भी सदस्य रहे हैं। उनकी रुच‍ि एक्ट‍िंग में होने के चलते वो इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।

जामिया प्रशासन ने ये भी बताया कि शादाब एक अच्छे सिंगर हैं। इसके अलावा वो एक ग्रेट वाइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हें इस कला के लिए जामिया कैंपस में बहुत अच्छी पहचान मिली हुई है।

इसके अलावा शादाब एक उभरते हुए फोटोग्राफर भी हैं। उन्हें मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान कैमरे पर और अच्छी पकड़ बनाई है। उन्हें फोटोग्राफी का खास शौक है।

जामिया में शादाब फारुक के स्वभाव की भी तारीफ होती है। वो अपने दोस्तों में मददगार के तौर पर पहचाने जाते हैं। मॉस कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों में शादाब की काफी खुशमिजाज और नेकदिल इंसान के तौर पर पहचान है।

शादाब बीते दिनों से ना‍गरिकता संशोधन कानून और एनपीआर यानी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को लेकर हो रहे जामिया के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। वो गुरुवार को भी शांति मार्च में हिस्सा लेने गए थे जहां वो आरोपी की गोली का सीधा श‍िकार हो गए।

who is shadab,jamia,jamia student,jamia student firing,jamia firing,jamia student shot,jamia student shot news,delhi news

आपको बता दें, दिल्ली के जामिया में गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। इस शख्स का नाम गोपाल है। ये युवक ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है, 12वीं का छात्र बताया जा रहा है। परिवार के लोग इसे नाबालिग बता रहे हैं, घर से स्कूल के लिए कहकर निकला था। स्कूल सर्टिफिकेट में उसकी जन्मतिथि 8 अप्रैल 2002 है। फायरिंग करने से पहले वह फेसबुक पर लाइव भी था। फेसबुक पर उसने यह भी लिखा है कि चंदन का बदला लेने जा रहा है। बता दें, 2018 में गणतंत्र दिवस पर यूपी के कासगंज जिले में सांप्रदायिक झड़प में चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। फेसबुक पर खुद को रामभक्त बताने वाले गोपाल ने खुद को सभी संगठनों से मुक्त बताया है। 28 जनवरी के एक पोस्ट में उसने लिखा है कि 31 जनवरी तक उसके पोस्ट को कोई नजरअंदाज ना करे। घटना को अंजाम देने के लिए निकलने से पहले उसने यह भी जाहिर किया था कि वह मरने-मारने पर उतारू है। उसने आज एक पोस्ट में लिखा है कि उसे अंतिम संस्कार के लिए भगवा में ले जाया जाए और जय श्री राम के नारे लगाएं। गोपाल ने फेसबुक के दोस्तों से कहा है कि उसके परिवार का ध्यान रखा जाए। एक अन्य पोस्ट में उसे लिखा है...शाहीन भाग...खेल खत्म।

घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि 'वो चिल्ला रहा था कि किसे चाहिए आजादी।।।ये लो आजादी। जब उसने गोली चलाई तो एक शख्स के हाथ में लग गई है, किसी और को, कहीं और भी गोली लग सकती थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन