न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनोरंजक वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज, जानें-‘श्रीकांत’ और ‘कर्तम भुगतम’ फिल्म की कमाई

वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनी लिव पर 7 जून को ‘गुल्लक’ का सीजन 4 स्ट्रीम होगा जिसमें खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 May 2024 12:02:44

2 News : मनोरंजक वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज, जानें-‘श्रीकांत’ और ‘कर्तम भुगतम’ फिल्म की कमाई

वेब सीरीज ‘गुल्लक सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनी लिव पर 7 जून को ‘गुल्लक’ का सीजन 4 स्ट्रीम होगा जिसमें खास तौर पर, भाई-बहन के बंधन, प्यार और अमन के बड़े होने की चुनौतियों के साथ ही मिश्रा परिवार के पालन-पोषण और भाई-बहन के बीच की बॉन्डिंग नजर आएगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया है। इसमें दिखाया गया कि अमन एडल्टहुड से जूझ रहा है और उसके परिवार को इस चीज को लेकर चिंता हो रही है।

अमन आजादी पर जोर देते हुए दिख रहा है और वो प्राइवेट लाइफ चाहता है। इस कारण भाई-बहनों के बीच एक मजेदार संघर्ष होता है। ट्रेलर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “लेकर जिंदगी की खनक आ रही है नए किस्सों की गुल्लक। #GullakS4 स्ट्रीमिंग 7 जून से विशेष रूप से Sony LIV पर #NayeHisseNayeKisse #GullakOnSonyLIV.” सीरीज में अमन को पहली बार प्यार का अहसास होता है और वह खुद को अदिति के प्यार में पाता है।

फैंस इस बात से हैरान हैं कि अमन के माता-पिता उसके रोमांस और आवश्यकताओं पर कैसा रिस्पोंस देंगे। ‘गुल्लक’ में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह पहली बार है जब किसी इंडियन वेब सीरीज का चौथा सीजन लाया गया है।

राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ का कलेक्शन हो चुका है 25 करोड़ से ज्यादा

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे फैंस और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले। फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म 25 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे (19 मई) को 4.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘श्रीकांत’ की भारत में कुल कमाई 26.10 करोड़ रुपए हो गई है।

‘श्रीकांत’ ने पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 4.2 करोड़, तीसरे दिन 5.25 करोड़, चौथे दिन 1.65 करोड़, पांचवें दिन 1.60 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़, सातवें दिन 1.40 करोड़, 8वें दिन 1.50 करोड़, 9वें दिन 2.75 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘श्रीकांत’ 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है। फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर के भी अहम रोल हैं। डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी और प्रोड्यूसरन भूषण कुमार हैं।

फिल्म बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। अभिनेता श्रेयस तलपड़े व विजय राज की फिल्म 'कर्तम भुगतम' को 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसने रविवार को 32 लाख रुपए का कारोबार किया। तीन दिन में इसकी कमाई 74 लाख रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष