न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यामी के घर आया नन्हा फरिश्ता, नाम का भी किया खुलासा, ‘इंडियन 2’ का इन दो फिल्मों से होगा क्लैश

एक्ट्रेस यामी गौतम के फैंस के लिए गुड न्यूज है। यामी की जिंदगी में नन्ह-मुन्ने की एंट्री हो गई है। यामी ने बेटे को जन्म दिया है। यामी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 May 2024 1:31:31

2 News : यामी के घर आया नन्हा फरिश्ता, नाम का भी किया खुलासा, ‘इंडियन 2’ का इन दो फिल्मों से होगा क्लैश

एक्ट्रेस यामी गौतम के फैंस के लिए गुड न्यूज है। यामी की जिंदगी में नन्ह-मुन्ने की एंट्री हो गई है। यामी ने बेटे को जन्म दिया है। यामी के पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिये ये खुशियोंभरी जानकारी शेयर की है। कपल ने इस दौरान डॉक्टर का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया।

यामी और आदित्य ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हम दोनों सूर्या हॉस्पिटल के हार्ड वर्किंग और डेडिकेटेड मेडिकल प्रोफेशनल्स, खासकर कि डॉक्टर भुपेंदर अवस्थी और डॉक्टर रंजना धानु को शुक्रिया कहना चाहेंगे। उनके एफर्ट्स और विशेषज्ञता के आधार पर ही हम इस सुखद एहसास के साक्षी बन पाए। ‘जैसा कि हम दोनों इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं हम अपने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। जैसे-जैसे हमारा बेटा बड़ा होगा हमें पूरी उम्मीद है कि वो हमारा, हमारे परिवार का और पूरे देश का नाम रोशन करेगा।

कपल ने बेटे के जन्म के ठीक बाद ही उसका नामकरण भी कर दिया। उसका नाम वेदाविद है, जिसका इसका मतलब होता है वेदों के ज्ञाता। इसके अलावा यह भगवान विष्णु का भी नाम है। जैसे ही यामी के मां बनने की खबर सामने आई, वैसे ही उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई।

रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राशी खन्ना, मृणाल ठाकुर और नेहा धूपिया समेत कई स्टार्स उन्हें विश कर चुके हैं। यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान ही यामी ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया था।

कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ की रिलीज डेट आई सामने

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। अब इस पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स फिल्म को 12 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इसी दिन अक्षय कुमार की ‘सिरफिरा’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ की रिलीज भी तय है। ऐसे में इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा।

‘इंडियन 2’ का लेटेस्ट पोस्टर भी सामने आया है। इसमें एक योद्धा घोड़े पर बैठा आते दिखाई दे रहा है। संभवत: ये कमल हासन ही होंगे। प्रदर्शन तिथि के साथ ही निर्माताओं ने इस फिल्म के पहले गीत को जारी करने की घोषणा भी की है। फिल्म मेकर्स इसका पहला गाना 22 मई को रिलीज करेंगे। बता दें कि ‘इंडियन 2’ को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें कमल हासन के साथ एस जे सूर्या, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ और रकुलप्रीत सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म का डायरेक्शन शंकर ने किया है। पहला पार्ट हिंदी में ‘हिंदुस्तानी’ नाम से रिलीज हुआ था। सीक्वल को मेकर्स हिंदी में 'हिंदुस्तानी 2' नाम से रिलीज करेंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। उल्लेखनीय है कि इसी साल दो और बड़ी फिल्में भी टकराएंगी। रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' का क्लैश साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द रूल' से 15 अगस्त को होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष