न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हीरामंडी’ में मनीषा के साथ एडल्ट सीन पर बोले जेसन, कान्स फेस्टिवल में उर्वशी के गले ने खींचा सबका ध्यान

एक्टर जेसन शाह ने हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में सख्त अंग्रेज पुलिस ऑफिसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 May 2024 12:51:51

2 News : ‘हीरामंडी’ में मनीषा के साथ एडल्ट सीन पर बोले जेसन, कान्स फेस्टिवल में उर्वशी के गले ने खींचा सबका ध्यान

एक्टर जेसन शाह ने हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में सख्त अंग्रेज पुलिस ऑफिसर 'एलेस्टेयर कार्टराईट' का अहम किरदार निभाया था। नेगेटिव रोल होने के बावजूद वे फैंस की वाहवाही लूटने में सफल रहे। इस बीच जेसन ने एक इंटरव्यू में अपने काम करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। सीरीज में जेसन ने दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला यानी 'मल्लिकाजान' के साथ एक एडल्ट सीन शूट किया था।

ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में जेसन ने इस सीन के बारे में कहा कि मुझे ये इमोशन या थका देने वाला सीन नहीं लगा क्योंकि उस पल मुझे लगा जैसे मैं उनसे साथ ये कोई एडल्ट सीन शूट नहीं कर रहा था। मुझे लगा कि मैं अपने लोगों को ऐसा करने को कह रहा हूं। इस नजरिये के साथ मेरे लिए ये सीन करना आसान हो गया था। इसके अलावा जेसन को में इंद्रेश मलिक यानी 'उस्तादजी' के साथ भी एक एडल्ट सीन करना पड़ा।

इस बारे में जेसन ने फिल्मी बीट ओटीटी को बताया कि यह सीन शूट करना मुझे काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन मुझे भंसाली पर पूरा भरोसा था और यकीन था कि निर्देशक इस सीन पर ज्यादा फोकस नहीं करेंगे। जाहिर तौर पर ऐसा था, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है जो मैंने पहले किया हो। किसी दूसरे आदमी के इतने करीब होने के लिए आपको...झिझक का सामना करना पड़ेगा, ये एकदम सही शब्द है। मैं इसको करने से झिझक रहा था, लेकिन मैं सहज भी था, क्योंकि मैं भंसाली के साथ काम कर रहा था। बता दें कि ‘हीरामंडी’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर से धूम मचा रही हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला इन दिनों भले ही बॉलीवुड की फिल्मों में कम नजर आ रही हों, लेकिन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी अभी फ्रांस में हैं। हर साल की तरह इस बार भी वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई हुई हैं। 77वें फेस्टिवल के तीसरे दिन भी उर्वशी रेड कार्पेट पर नजर आईं। उन्होंने इस दौरान नीले रंग का डिजाइनर गाउन पहन रखा था। इसमें वह अप्सरा जैसी लग रही थीं। उन्होंने नेवी ब्लू शिमरी गाउन के साथ मेसी बन बनाया था। हैवी मेकअप के साथ उन्होंने काफी स्टाइलिश ज्वेलरी पीस कैरी किए थे। उनकी खूबसूरती से ज्यादा उनका गला सबका ध्यान खींच रहा था।

बता दें उर्वशी ने पिछले साल भी रेड कार्पेट पर क्रोकोडाइल नेकलेस पहनकर शिरकत की थी। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उनके गले में कस्टमाइज्ड नेकलेस है, जो किसी जीव की तरह लग रहा था। यह एक तरफ से सांप और दूसरी तरफ से किसी की पूंछ जैसा है। फैंस इसको लेकर सवाल पूछ रहे हैं। बता दें, एक्ट्रेस आखिरी बार 'जेएनयू' फिल्म में रवि किशन और रश्मि देसाई के साथ नजर आई थीं। उर्वशी ने इसके अलावा 'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष