न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे में धुत्त नाबालिग ने पोर्शे कार से दो को कुचला, अदालत ने दी जमानत, कहा दुर्घटना पर 300 शब्दों का निबन्ध लिखो

पुणे में एक नाबालिग की लग्जरी कार ने दो लोगों की जान ले ली, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश भी कर दिया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 1:46:24

नशे में धुत्त नाबालिग ने पोर्शे कार से दो को कुचला, अदालत ने दी जमानत, कहा दुर्घटना पर 300 शब्दों का निबन्ध लिखो

पुणे। पुणे में एक नाबालिग की लग्जरी कार ने दो लोगों की जान ले ली, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश भी कर दिया। हैरानी की बात है कि उसे जमानत मिल गई और उसे हादसे पर एक निबंध, ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 दिन काम करने जैसी शर्त के साथ जाने दिया गया। खबर है कि आरोपी का पिता शहर का जाना माना बिल्डर है।

खास बात है कि जिस कार से हादसा हुआ, उसका अब तक रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है। नाबालिग के पिता के पुणे में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और एक मशहूर क्लब भी है।

हालाँकि जमानत की सुनवाई का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अदालत ने पाया कि अपराध इतना "गंभीर" नहीं है कि जमानत देने से इनकार किया जाए। अदालत के आदेश के अनुसार, जो नाबालिग की हिरासत के 14 घंटे के भीतर आया, उसकी रिहाई पर कई शर्तें लगाई गईं:

15 दिन तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करना।

मनोरोग मूल्यांकन और उपचार से गुजरना।

"सड़क दुर्घटनाओं का प्रभाव एवं उनका समाधान" विषय पर 300 शब्दों का निबंध लिखना।

नशामुक्ति केंद्र में पुनर्वास की मांग।

यातायात नियमों का अध्ययन कर उस पर किशोर न्याय बोर्ड को प्रेजेंटेशन देना।

भविष्य में दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करना, यदि वह किसी दुर्घटना का गवाह हो।

कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोर, एक प्रसिद्ध बिल्डर का बेटा, ने अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा को लेकर जा रही पोर्शे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, कोस्टा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुधिया ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि वह घटना के समय शराब के नशे में था। हालांकि, अब तक मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है।

एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें दुर्घटनास्थल पर भीड़ द्वारा किशोर को पीटते हुए दिखाया गया है। यरवदा पुलिस स्टेशन ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और लापरवाही से मौत शामिल है।

पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के अनुसार, किशोर चालक के पिता और "लड़के को शराब परोसने वाले" बार के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाएंगे।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अनीस अवधिया और 24 वर्षीय अश्विनी कोस्टा के तौर पर हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पेशे से इंजीनियर थे। FIR के मुताबिक, दोनों जैसे ही कल्याणीनगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों ही सड़क पर गिर गए और मौके पर मौत हो गई।

इतना ही नहीं इसके बाद पोर्शे ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और बाद में रोडसाइड रैलिंग में भिड़ गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। पुलिस जांच के मुताबिक, नाबालिग अपने गर ब्रह्म सन सिटी जा रहा था। वह कोरेगांव पार्क से लौट रहा था, जहां हादसा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) मनोज पाटिल का कहना है, 'प्रथम दृष्टया यह ड्रंक एक ड्राइव का मामला लग रहा है। हमने नाबालिग को 304 के तहत हिरासत में ले लिया और मेडिकल और अन्य औपचारिकताएं जारी हैं।' इसके अलावा नाबालिग के खिलाफ येरवाड़ा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 279, 304ए, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास