न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस का सूजा हुआ चेहरा देख घबराए फैंस, शिल्पा ऐसे कर रही हैं ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की तैयारी

‘गुम है किसी के प्यार में’ (GHKKPM) टीवी की दुनिया का चर्चित शो है। इसमें एक्ट्रेस आयशा सिंह ने ‘सई’ का किरदार निभाकर घर-घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 May 2024 11:19:17

2 News : इस एक्ट्रेस का सूजा हुआ चेहरा देख घबराए फैंस, शिल्पा ऐसे कर रही हैं ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की तैयारी

‘गुम है किसी के प्यार में’ (GHKKPM) टीवी की दुनिया का चर्चित शो है। इसमें एक्ट्रेस आयशा सिंह ने ‘सई’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। फैंस उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। आयशा आम तौर पर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह इंस्टाग्राम पर न तो कोई फोटो अपलोड कर रही थीं और न ही वीडियो। ऐसे में उन्हें चाहने वाले प्रशंसक चिंतित हो रहे थे। अब आयशा ने अपनी कुछ हंसती-मुस्कुराती फोटो के बीच एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस घबरा गए।

आयशा ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है, जिसके हिसाब से वह हेल्थ इश्यूज का सामना कर रही हैं। पहली तीन तस्वीरों में आयशा मुस्कुराती दिख रही हैं और आखिरी फोटो में उनका सूजा हुआ चेहरा दिख रहा है। इसे देख कोई उन्हें पहचान भी नहीं सकता। आयशा ने कैप्शन में लिखा, “हाय इंस्टाग्राम फैमिली, इतने दिन से गायब रहने के लिए माफी चाहती हूं। मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। मैं ठीक होने और रिकवर होने की कोशिश कर रही हूं।

इस समय मेरी प्राइवेसी का ख्याल रखें और मेरे लिए प्रार्थना करें। याद है मम्मी-पापा कहते थे ज्यादा मत हंसो अभी रोओगे तो पहली तीन तस्वीरों में खूब हंसी और आखिरी रिकवर मोड वाली है। PS :- गाने का चयन क्योंकि मैं खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करती हूं। प्यार और रोशनी। आयशा।”

इस पोस्ट को शेयर करते ही लोगों ने रिएक्शन देते हुए लिखा, “यह इन्फेक्शन है क्या?” दूसरे यूजर ने लिखा, “अपना ख्याल रखें आयशा दीदी। आपसे प्यार है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ओह माय गॉड क्या हुआ आपके साथ।” आयशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘गुम है किसी के प्यार में’ के फर्स्ट सीजन के बाद ‘उड़ने की आशा’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया था।

शिल्पा शिंदे ने इसलिए दिया दिव्यांका त्रिपाठी का उदाहरण

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बाद में वह टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ में भी चुनौती पेश करती दिखी थीं। अब वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगी।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहती हैं, जिसमें कोई कंट्रोवर्सी न हो। शिल्पा ने कहा कि मैं शो को लेकर रोमांचित हूं। मैंने वह सीजन देखा है जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी एक कंटेस्टेंट थीं। उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया और भले ही वह विनर नहीं रहीं, लेकिन वह सीजन उनके नाम से जाना जाता है। मैं इस सीजन से कुछ अलग की उम्मीद कर रही हूं।

मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि कोई कंट्रोवर्सी न हो। मेरी पर्सनलिटी रियल है, इसमें कोई फिल्टर नहीं है, इसलिए मैं शो में उतनी ही रियल रहूंगी जितनी मैं लाइफ में हूं। शो की तैयारी के लिए मैं अच्छे से खा रही हूं और अच्छी नींद ले रही हूं, क्योंकि पता नहीं वहां हमें अच्छा खाना और सोने का समय मिलेगा या नहीं। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो आप कोई भी स्टंट कर सकते हैं इसलिए मैं खुद को मानसिक तौर पर मजबूत बना रही हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष