न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल से इन स्मार्टफोन्स पर बंद हो जाएगा Whatsapp

वॉट्सऐप ने एक लिस्ट जारी की है जिसमे बताया गया है कि 31 दिसंबर, 2018 से बाद कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम पर वॉट्सऐप काम नहीं करेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 9:51:20

नए साल से इन स्मार्टफोन्स पर बंद हो जाएगा Whatsapp

वाट्सऐप स्मार्ट फोनों पर चलने वाली एक प्रसिद्ध तत्क्षण मेसेजिंग सेवा है। इसकी सहायता से इन्टरनेट के द्वारा दूसरे 'वाट्सऐप' उपयोगकर्ता के स्मार्टफ़ोन पर टेक्स्ट संदेश के अलावा ऑडियो, छवि, वीडियो तथा अपनी स्थिति (लोकेशन) भी भेजी जा सकती है। यह दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है। प्ले स्टोर हो या ऐप्पल स्टोर दोनों ही प्लैटफॉर्म पर इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है। मगर सालों से इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे कुछ यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर है।

दरहसल, वॉट्सऐप ने एक लिस्ट जारी की है जिसमे बताया गया है कि 31 दिसंबर, 2018 से बाद कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम पर वॉट्सऐप काम नहीं करेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो यूज़र्स अभी भी Nokia S40 ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़ कर रहे हैं, उनके फोन के लिए WhatsApp नए फीचर्स डेवेलप नहीं करेगा। इसके साथ ही बताया गया है कि नोकिया S40 पर काम कर रहे मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप के कुछ फीचर्स कभी भी चलना बंद हो सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone पर भी 1 फरवरी, 2020 के बाद WhatsApp काम नहीं करेगा।

WhatsApp का कहना है कि कंपनी इन प्लैटफॉर्म्स के लिए नए फीचर्स डेवेलप नहीं करेगी, जिसके चलते इसके कुछ फीचर्स अपने आप काम करना बंद कर देंगे। वॉट्सऐप का कहना है कि जब वह आने वाले सात साल पर फोकस करता है, तो उसका ध्यान उन मोबाइल फोन्स पर है जिसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपका फोन नोकिया S40 या इससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और आप तब भी WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए नया फोन लेना पड़ेगा। इसके अलावा अगर आपके फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड करने का ऑप्शन है तो आप वो भी करके वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे पहले पिछले साल यानी 31 दिसंबर 2017 के बाद 'ब्लैकबेरी OS', 'ब्लैकबेरी 10', 'Windows Phone 8।0' और बाकी पुराने प्लैटफार्म्स के लिए WhatsApp बंद कर दिया गया था।

(इनपुट news18 से)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत