न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घिनौनी हरकत: महिला ने तृणमूल कांग्रेस का किया विरोध तो जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का विरोध करने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक महिला को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 10:44:27

घिनौनी हरकत: महिला ने तृणमूल कांग्रेस का किया विरोध तो जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का विरोध करने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक महिला को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया है। घटना प्रदेश के मिदनापुर जिले की है, जहां पर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। जिला पार्टी के नेता दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, वहीं स्थानीय कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को धमका रहे हैं। पीड़ित महिला के पति कांकाबाती ग्राम पंचायत के पूर्व तृणमूल कांग्रेस के सदस्य हैं। महिला ने बागडुबी गांव में तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कैप्चर करने का विरोध किया था और उनसे कहा था कि वे लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव लड़ें। महिला का कहना है, 'इससे उन्हें लगा कि मैं निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही हूं।'

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महिला को गांव में पार्टी ऑफिस बुलाया और उसके साथ बदसलूकी की और उसके गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। इसके अलावा महिला के साथ बदसलूकी भी की गई और उससे कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाई गई।

बताया जा रहा है कि जब महिला के साथ बदसलूकी की गई थी, तब क्षेत्र के बूथ प्रेसिडेंट आशिष पात्रा भी मौजूद थे। हालांकि, उनका दावा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वहीं मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है, 'महिला ने पार्टी नेताओं का अनादर किया था और अगर कोई ऐसी हरकत करेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं।' डर की वजह से महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास ने आरोपियों के खिलाफ कानून कार्रवाई करने लिए मदद की पेशकश की है। स्थानीय लोग भी डर की वजह से टीएमसी कार्यकर्ताओं की इस हरकत का विरोध नहीं कर पाए। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत