न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव रिजल्ट: बंगाल में ममता की आंधी, TMC को बढ़त, जीती 2467 सीटें

पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में हुए पंचायत चुनावों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 May 2018 3:39:57

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव रिजल्ट: बंगाल में ममता की आंधी, TMC को बढ़त, जीती 2467 सीटें

पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में हुए पंचायत चुनावों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। तृणमूल ने 2,467 सीटें जीती और 2,683 सीटों पर वह आगे चल रही है। अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने 386 सीटें जीती हैं और वह 231 सीटों पर आगे चल रही है जबकि माकपा ने 94 सीटें जीती हैं और वह 163 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 33 सीटें जीती है और वह 55 सीटों पर आगे चल रही है। उनके मुताबिक 158 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजेता रहे हैं और 163 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं।

सुरक्षाबलों का लाठीचार्ज

बीरभूम जिले में सुरक्षाबलों ने टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बीरभूम में एक मतगणना केंद्र के बाहर आपस में भीड़ गए थे। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर-बीतर कर दिया।

गड़बड़ियों का खुलासा

- वहीं मतगणना शुरू होने के साथ ही गड़बड़ियों का खुलासा होने लगा है। जलपाईगुड़ी में पॉलिटेक्निक संस्थान स्थित काउंटिंग सेंटर से पुलिस ने 40 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

- राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

- पंचायत चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा की घटनाओं को देखते हुए मतगणना स्थलों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
- इससे पहले सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान कई इलाकों में हिंसक घटनाएं हुई थी। इन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

- इसके बाद राज्य के 20 जिलों में से 19 जिलों के 568 बूथों पर बुधवार को दोबारा मतदान कराया गया था।
- इससे पहले बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को जिन 568 मतदान केंद्रों पर हिंसा की शिकायतें मिली थीं वहां छिटपुट हिंसा के बीच पुनर्मतदान संपन्न हुआ था।

- आयोग के मुताबिक लगभग 70 फीसद मतदान दर्ज किया गया. हुगली में 10, पश्चिम मिदनापुर में 28, कूचबिहार में 52, मुर्शिदाबाद में 63, नदिया में 60, उत्तरी 24 परगना में 59, मालदा में 55, उत्तर दिनाजपुर में 73 और दक्षिण 24 परगना में 26 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 14 मई को हुए पंचायत चुनावों में काफी बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं। जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी और 43 अन्य घायल हो गये थे। हिंसा के दौरान मुख्य मतदान केंद्रों को निशाना बनाया गया था। कई जगहों पर भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। तो कहीं-कहीं पर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए।

बुधवार को केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के ब्यौरे को अधूरा बताते हुए ममता सरकार से दूसरी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को हुए चुनाव में भारी हिंसा के बाद रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया था। इसके दो दिन बाद ही यह संदेश भेजा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता