न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार, जम्मू में 44.1 डिग्री तापमान, चुरू 50 के पार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से नौतपा का असर देखने को मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Jun 2019 9:40:33

दिल्ली-यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार, जम्मू में 44.1 डिग्री तापमान, चुरू 50 के पार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से नौतपा का असर देखने को मिल रहा है। गर्मी से अबतक अलग-अलग राज्यों को मिलाकर 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गर्मी से कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। हालात यह हैं कि सूर्य नगरी जोधपुर में दोपहर के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और अघोषित कर्फ्यू सी स्थिति रहती है। लोग घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं और अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़ता है तो बचाव के जतन करते नजर आ रहे हैं। चौराहों और नुक्कड़ पर लगी जूस की दुकानों पर भीड़ देखी जा सकती है। आग उगलते सुरज ने पिछले 75 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारे को 50.8 डिग्री के पार पहुंचाया दिया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।

जम्मू में 44.1 डिग्री तापमान

जम्मू शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। जम्मू शहर का यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस से कहा, "आज अधिकतम तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री पहुंच गया, जम्मू शहर में मौसम का अब तक सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।" उन्होंने कहा, "अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू क्षेत्र में गर्म व शुष्क मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है, क्योंकि इस अवधि के दौरान मौसम में कोई प्रमुख बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।"

weather,weather update,summer,heat stroke,heat waves,churu,rajastham,jammu,news,news in hindi

उप्र में अगले 24 घंटे में गर्मी कम होने के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत अन्य कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रात में हुई बूंदाबांदी और चल रही हवा के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी कुछ कम होने का आसार जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, ईरान से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मार्च से जून के बीच में लू चलती है। मानसून पूर्व बारिश कम होने से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चार जून के बाद गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवाई से पारा गिरेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कानपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर का न्यूतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली का हाल

दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार शाम से ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 30।8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। ह्यूमिडिटी का स्तर 64 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।

weather,weather update,summer,heat stroke,heat waves,churu,rajastham,jammu,news,news in hindi

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत अन्य कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रात में हुई बूंदाबांदी और चल रही हवा के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी कुछ कम होने का आसार जताया है। यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, ईरान से चलने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मार्च से जून के बीच में लू चलती है। मानसून पूर्व बारिश कम होने से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जून के बाद गर्मी और लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवाई से पारा गिरेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, कानपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर का न्यूतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश का हाल


वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण सड़कें सुनसान दिखायी दे रही हैं। आम नागरिक मुंह पर नकाब लगाकर या लू से बचने के अन्य उपाय करके ही दिन में निकलने का साहस दिखा पा रहे हैं। पूरे राज्य में भीषण गर्मी का यही आलम है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और अन्य स्थानों पर भी दिन का तापमान 44 डिग्री से लेकर 46 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इस बीच अब सभी लोग राज्य में मानसून के आने के इंतजार के साथ ही मानसून पूर्व की गतिविधियों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कम से कम एक दो दिन और भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा।

weather,weather update,summer,heat stroke,heat waves,churu,rajastham,jammu,news,news in hindi

चडींगढ़ तापमान 44 डिग्री सैल्सियस

चडींगढ़ की तो चंडीगढ़ में तीन दिन पहले तापमान 44 डिग्री सैल्सियस पहुंच चुका था जबकि पिछले दो दिनों से तापमान 42 डिग्री सैल्सियस तक रहा। आज तापमान 41 डिग्री सैल्सियस तक है और गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया है। चंडीगढ़ सूखना लेक पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सूखना का जल स्तर और सुखना लेक पर लोगों की भीड़ दोनों कम होने लगी है। सूखना लेक के किनारे लोग पानी में पैर डुबो कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं।

इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें

हीटवेव की वजह से इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछली 23 दिनों में सूबे में गर्मी और लू से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में 3 लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा 433 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में 2015 में भीषण लू ने कहर ढाया था। तब अकेले आंध्र प्रदेश में लू लगने से 1,369 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह तेलंगाना में 2015 में 541 लोगों की मौत हुई थी। वहां पिछले साल भी 27 लोगों की जान गई थी।

महाराष्ट्र के भी ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में

महाराष्ट्र के भी ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। यहां इस सीजन में गर्मी से अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 456 लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। नागपुर और अकोला जैसे क्षेत्रों में लू से मौत और बीमार पड़ने की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। इस सीजन में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। शुक्रवार को जहां राजस्थान का गंगानगर सबसे गरम था, वहीं उससे एक दिन पहले गुरुवार को इलाहाबाद देश में सबसे ज्यादा तप रहा था।

चूरु में तापमान 51 डिग्री पर

चूरु जिले में प्रचंड गर्मी का दौर परवान पर है तापमान 51 डिग्री पर आ पहुंचा है। कल तापमान 50.8 डिग्री पर था आज भी हालात इसी तरह के बने हुए हैं। नौतपा का आज आखिरी दिन है सुबह सूर्य उदय होते ही आसमान से आग बरसने लगी है। तो वहीं सड़कों से लपटें निकल रही हैं। सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आ रहा है। लोग घरों से निकल रहे हैं तो कपड़े से पूरा शरीर ढक कर निकल रहे हैं। थोड़ी दूर चलने पर लोग पेय पदार्थ की दुकानों पर गला तर करते हुए नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय के अस्पताल में भी प्रचंड गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं।

weather,weather update,summer,heat stroke,heat waves,churu,rajastham,jammu,news,news in hindi

देश का लगभग 42 फीसदी हिस्सा सूखाग्रस्त

भारत का लगभग 42 फीसदी हिस्सा 'असामान्य रूप से सूखाग्रस्त' है, जो बीते साल की तुलना में छह फीसदी अधिक है। सूखा पूर्व चेतावनी प्रणाली (डीईडब्ल्यूएस) ने यह जानकारी दी है। सूखे पर निगरानी रखने वाले डीईडब्ल्यूएस के 28 मई के अपडेट में असामान्य रूप से सूखाग्रस्त इलाके का हिस्सा बढ़कर 42.61 फीसदी हो गया है, जो एक हफ्ते पहले (21 मई) 42.18 फीसदी था। यह वृद्धि 28 अप्रैल के अपडेट से 0.45 फीसदी है। 28 अप्रैल को यह 42।16 फीसदी था। यह स्थिति 27 फरवरी को थोड़ी बेहतर थी, जब 41.30 फीसदी इलाका असामान्य रूप से सूखाग्रस्त था। सूखा सूचकांक बीते साल के मुकाबले बदतर हो गया है, जब देश का 36।74 फीसदी इलाका असामान्य रूप से 28 मई, 2018 को सूखे की चपेट में था। 'गंभीर रूप से सूखे' की श्रेणी के इलाके में वृद्धि हुई है। यह एक हफ्ते पहले 15.93 फीसदी था, जो 28 मई को 16.18 फीसदी हो गया। सबसे बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान शामिल हैं।

गर्मी से क्या परेशानियां होती हैं और इसका कैसे बचाव करें?

गर्मी में लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ज्यादा गर्मी और धूप से लोगों को चक्कर आना, बेहोशी, डिहाइड्रेशन और हड्डियों में अकड़न जैसी दिक्कत होने लगती है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर निकलते हैं तो छाता साथ में रखें और साथ-साथ चेहरे और बदन को पूरी तरह से ढक कर निकलें।

बच्चे नाज़ुक होते हैं, उनपर गर्मी का असर बहुत जल्दी पड़ता है। ऐसे में बच्चों को धूप में निकलने से बचाना चाहिए। खाने पीने की चीजों में तरल पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। अगर लू लगती है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत