न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले 3 दिनों तक नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार

देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 7:46:22

अगले 3 दिनों तक नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार

देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर में पारा दिनों-दिन चढ़ता ही जा रहा है और गर्मी के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। दिल्ली में शनिवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा और शहर के कुछ इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आग उगलते सुरज ने पिछले 75 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजस्थान के चुरु में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहां 49.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। देश में इस साल हिटवेव की वजह से अबतक कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को इलाहाबाद में 48.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले 3 दिनों तक भीषण हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को भीषण हीटवेव चल रही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

weather news,today delhi,delhi weather today,heat,temprature of delhi ncr,rain in delhi ncr,weather forecast,today forecast for weather,weather today,weather on today,delhi weather,rain,fog,weather report today,delhi-ncr weather report,rain,aaj ka mausam ka haal,mausam samachar,indian meteorological department,mausam samachar,icar,india weather,delhi weather

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए जारी की हाइएस्ट 'रेड कलर' वॉर्निंग जारी

मौसम विभाग ने तो दिल्ली के लिए हाइएस्ट 'रेड कलर' वॉर्निंग जारी की है। सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां हवा में नमी का स्तर तीस फीसदी से 56 फीसदी दर्ज किया गया। पालम, आयानगर ओर जाफरपुर में तापमान क्रमश: 46.1, 46, 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा है कि अगले सप्ताह भी राष्ट्रीय राजधानी में लू के हालात बने रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति तबतक जारी रह सकती है जबतक कि बंगाल की खाड़ी से पुरुवइया हवा यूपी के रास्ते दिल्ली न पहुंचे और यहां डस्ट स्टॉर्म और हल्की बारिश न लाए।

इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें

हीटवेव की वजह से इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछली 23 दिनों में सूबे में गर्मी और लू से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में 3 लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा 433 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में 2015 में भीषण लू ने कहर ढाया था। तब अकेले आंध्र प्रदेश में लू लगने से 1,369 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह तेलंगाना में 2015 में 541 लोगों की मौत हुई थी। वहां पिछले साल भी 27 लोगों की जान गई थी।

weather news,today delhi,delhi weather today,heat,temprature of delhi ncr,rain in delhi ncr,weather forecast,today forecast for weather,weather today,weather on today,delhi weather,rain,fog,weather report today,delhi-ncr weather report,rain,aaj ka mausam ka haal,mausam samachar,indian meteorological department,mausam samachar,icar,india weather,delhi weather

महाराष्ट्र के भी ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में

महाराष्ट्र के भी ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। यहां इस सीजन में गर्मी से अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 456 लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। नागपुर और अकोला जैसे क्षेत्रों में लू से मौत और बीमार पड़ने की घटनाएं ज्यादा हुई हैं। इस सीजन में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। शुक्रवार को जहां राजस्थान का गंगानगर सबसे गरम था, वहीं उससे एक दिन पहले गुरुवार को इलाहाबाद देश में सबसे ज्यादा तप रहा था।

गर्मी से क्या परेशानियां होती हैं और इसका कैसे बचाव करें?

गर्मियों के दिनों में गर्म हवाओं की वजह से लू की समस्या पैदा हो जाती हैं जो बुखार, दस्त जैसी कई बिमारियों की वजह बनती हैं और शरीर में कमजोरी लेकर आती हैं। बच्चे नाज़ुक होते हैं, उनपर गर्मी का असर बहुत जल्दी पड़ता है। ऐसे में बच्चों को धूप में निकलने से बचाना चाहिए। खाने पीने की चीजों में तरल पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। अगर लू लगती है तो ऐसे में आपको जरूरत होती है कुछ उपायों की जो आपको लू से निजात दिलाए। इसलिए आज हम आपके लिए लू से निजात पाने के उपाय लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

weather news,today delhi,delhi weather today,heat,temprature of delhi ncr,rain in delhi ncr,weather forecast,today forecast for weather,weather today,weather on today,delhi weather,rain,fog,weather report today,delhi-ncr weather report,rain,aaj ka mausam ka haal,mausam samachar,indian meteorological department,mausam samachar,icar,india weather,delhi weather

इमली

इमली को उबालकर घोल बनाकर उसमे कालानमक, हल्का शक्कर, और कालीमिर्च डालकर पी लेने से लू का असर नहीं होता। अगर लू लग गई हो तो इमली को भिगोकर लुगदी बना ले और उस लुगदी को पैर के निचले तलवे पर मलने से फायदा मिलता है।

आम

आम को उबल कर या भुनकर उसके छिलके निकाल कर उसके गुदे में पानी कला नमक शक्कर और जीरा पावडर डालकर शरबत बना कर पी लेने से लू नहीं लगती और लू लग गई हो तो भी यही यही विधि का उपयोग करें इससे लू से आराम मिलेगा।

प्याज

कच्चा प्याज खाने से या प्याज को साथ में रखने से लू नहीं लगने की बात कही जाती है। लू लग गई हो तो प्याज के रस को कण के पीछे और छाती में मालिस करने से आराम मिलता है। प्याज को भुनकर पिस ले और उसमे जीरा और मिश्री मिलकर खा लेने से फायदा पहुँचता है।

weather news,today delhi,delhi weather today,heat,temprature of delhi ncr,rain in delhi ncr,weather forecast,today forecast for weather,weather today,weather on today,delhi weather,rain,fog,weather report today,delhi-ncr weather report,rain,aaj ka mausam ka haal,mausam samachar,indian meteorological department,mausam samachar,icar,india weather,delhi weather

आलू बुखारा

आलूबुखारा को गर्म पानी में मसलकर शक्कर मिलकर शरबत बनाकर पिने से लू नहीं लगता और लू लग चुकी हो तो इससे आराम मिलता है।

नींबू

नींबूके रस को शक्कर और काला नमक का घोल बनाकर पिने से लूं नहीं लगती और लू लगने की स्थिति में आराम मिलता है। यह घोल ORS के घोल की तरह काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह