न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर से लेकर दिल्ली और पटना से लेकर भोपाल तक ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, कांप रहे हैं लोग

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की प्रकोप में है। राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम, 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 1:48:06

कश्मीर से लेकर दिल्ली और पटना से लेकर भोपाल तक ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत, कांप रहे हैं लोग

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की प्रकोप में है। राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम, 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान साफ रहने और मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जाहिर किया है। अधिकारी ने बताया ''अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।''

बता दे, जम्मू कश्मीर में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है तो उसका देश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी इन दिनों 40 दिनों की भीषण सर्दी के दौर से गुजर रही है, जिसे 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है। यह हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।

मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप

- मध्य प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिला। राज्य की राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को ठिठुरन बरकरार रही, वहीं कई हिस्सों में पाला भी पड़ा है। राज्य में ठंड तेज है, सेामवार की सुबह कोहरे का असर रहा। हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली रही। मौसम साफ होने से खिली धूप ने मौसम को सुहावना बनाने के साथ ठिठुरन से राहत दिलाई।

- मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्से जहां शीतलहर की चपेट में है, वहीं पाला भी पड़ा है। मध्य प्रदेश में खजुराहो और बैतूल सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.8 डिग्री, ग्वालियर का 4.1 डिग्री और जबलपुर का 4. 4 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23. 9 डिग्री, इंदौर का 24 डिग्री, ग्वालियर का 24. 6 डिग्री और जबलपुर का 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार में ठंड का प्रकोप

- बिहार में भी ऐसा ही कुछ मौसम देखने को मिला। पटना और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप निकली है। इस बीच, चल रही ठंडी हवाओं के कारण पटना सहित राज्य के करीब सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।

- बिहार के गया का सोमवार को। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, "अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी हवाएं चलेंगी मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गया तथा इसके आसपास के क्षेत्र में शीतलहर का असर रहेगा" इस दौरान शाम ढलते ही कोहरे का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जो दिन चढ़ने के बाद तक जारी रहेगा।

लद्दाख में शीतलहर का रौद्र रूप

वहीं घाटी के लद्दाख क्षेत्र में एक दिन की राहत के बाद, सोमवार को शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिला। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम में शून्य से 5.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल का शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू में रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, कटरा का 6 डिग्री, बटोट का 1.5 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और भदरवाह का शून्य से 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत