न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : खूंखार कुत्तों ने किया फिर हमला, पिता-पुत्र समेत 4 जख्मी, एक बच्चे की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में खूंखार कुत्तों का आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 May 2018 11:29:56

उत्तर प्रदेश : खूंखार कुत्तों ने किया फिर हमला, पिता-पुत्र समेत 4 जख्मी, एक बच्चे की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में खूंखार कुत्तों का आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन का हर प्रयास कुत्तों के आतंक पर लगाम नहीं लगा पा रहा है, जिसका नतीजा यह रहा कि रविवार को आदमखोरों कुत्तों ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर खूंखार कुत्तों के आंतक से आजिज ग्रामीणों ने हमलावर कुत्तों में से एक को पीट-पीट कर मार डाला है।

हमले की पहली घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखटोला में घटी, जहां रविवार तड़के लोकई (60) पुत्र रामभूखन के बेटे छोटू (22) पर दो कुत्तों से उस वक्त हमला कर दिया, जब वह लघुशंका के लिए घर बाहर निकला था। शोर सुनकर लोकई और उनका बेटा घनश्याम घनश्याम (18) दौड़ कर आए और कुत्तों को भगाना चाहा, लेकिन कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया।

शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर किसी नहर तीनों को कुत्तों से छुड़ाया और सभी को इलाज के लिए ले गए। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आदमखोरों को दौड़ाया और पीट-पीटकर एक कुत्ते को मार डाला, जबकि दूसरा भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों के पास से बहुत बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर रही है।

वहीं दूसरी घटना तालगांव कोतवाली के ग्राम रमपुरवा हरायपुर मजरा कुड़रिया में हुई। यहां रविवार सुबह करीब नौ बजे सुरेश अपने भाई के साथ खेत की सिंचाई कर रहा था। जहां सुरेश के आठ साल के बेटे सुशील पर अचानक चार-पांच आदमखोर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जब तक सुरेश व उसके भाई नरेश ने फावड़ा आदि लेकर कुत्तों को दौड़ाया, तब तक आदमखोरों ने सुशील को नोच कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता