न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

36000 करोड़ रुपये में तैयार होगा मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे, इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा

कुम्भ मेले में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए दुनिया के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे- गंगा एक्सप्रेसवे को मंगलवार को सैद्धांतिक सहमति दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 5:31:46

36000 करोड़ रुपये में तैयार होगा मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे, इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा

कुम्भ मेले में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए दुनिया के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे- गंगा एक्सप्रेसवे को मंगलवार को सैद्धांतिक सहमति दी है। मेला क्षेत्र में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने बताया, "उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए मंत्रिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक सहमति दी है।"

उन्होंने बताया, "यह लगभग 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा।, इस एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 6,556 हेक्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी। फोर लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे का छह लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। इस पर लगभग 36,000 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा। यह एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। "

उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में बुंदेलखंड के विकास के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को भी सैद्धांतिक सहमति दी गई है। यह एक्सप्रेसवे लगभग 296 किलोमीटर लंबा होगा और जिस पर 8,864 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 3641 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता इसके लिए पड़ेगी। वहां भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। मंत्रिमंडल की सहमति से आगे की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के प्रति माननीय प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में डिफेंस कोरिडोर की जो घोषणा की, उसका केंद्र बुंदेलखंड बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का गोरखपुर लिंक लगभग 91 किलोमीटर का है। यह आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की सीमा से होकर गुजरेगा। 5,555 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के इस लिंक पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इस पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में भारद्वाज पार्क के सौंदर्यीकरण की तर्ज पर भारद्वाज ऋषि के आश्रम का भी सौंदर्यीकरण करने, प्रयागराज के पास स्थित श्रृंगवेरपुर तीर्थ स्थल को विकसित करने, निषादराज का पार्क विकसित करने और उनकी मूर्ति लगाने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति दी है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पूरी दुनिया में रामायण के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को आम जनों तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मिकी का प्रयागराज-चित्रकूट के बीच पहाड़ी नामक स्थान पर स्थित आश्रम पर एक भव्य प्रतिमा लगाने, रामायण पर एक शोध संस्थान खोलने और आश्रम का सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव को भी सहमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के बेघर 3791 कुष्ठ रोगियों को आवास प्रदान किया जाएगा। इससे अलावा, मंडी समितियों में किसानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए इन समितियों के जनतंत्रीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया है। इसके तहत, पंजीकृत किसान ही मंडी समिति के सभापति और उपसभापति के रूप में चुना जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी को राज्य जीएसटी से मुक्त करने का निर्णय किया गया है। राष्ट्रभक्ति पर आधारित यह फिल्म नौजवानों और देश के आम नागरिकों के भीतर राष्ट्रवाद की भावना पैदा कर सकेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई, दिल्ली के एम्स के समकक्ष है। जो सुविधाएं एम्स के चिकित्सकों और गैर चिकित्सकों को मिलती हैं, वही सुविधाएं यहां भी मिलेंगी। मंत्रिमंडल ने इस पर अपनी सहमति दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल