न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ में आज BJP की 'कमल संदेश बाइक रैली', 20 हजार से ज्यादा बाइक होंगी शामिल

उत्तर-प्रदेश ( Uttar Pradesh ) लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ( BJP ) शनिवार यानि 17 नवंबर से कमल संदेश यात्रा निकालने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 8:29:10

लखनऊ में आज BJP की 'कमल संदेश बाइक रैली', 20 हजार से ज्यादा बाइक होंगी शामिल

उत्तर-प्रदेश ( Uttar Pradesh ) लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ( BJP ) शनिवार यानि 17 नवंबर से कमल संदेश यात्रा निकालने जा रही है। लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में होने वाली दो बाइक रैलियों में 20 हजार से ज्यादा बाइक आने की संभावना है। भाजपा की 'कमल संदेश बाइक रैली ( Kamal Sandesh Bike Rally )' में हर बूथ से कम से कम पांच बाइकों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केन्द्र पर पहुंचेंगे। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपने चंदौली निर्वाचन क्षेत्र में ऐसी ही यात्रा में शिरकत करेंगे जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ में मौजूद रहेंगे। लखनऊ लोकसभा में आयोजित होने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों का जिम्मा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और मोहनलालगंज लोकसभा में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों का जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राम निवास यादव को सौंपी गई है। दोनों नेताओं के मुताबिक, रैली की तैयारियां पूरी हैं।

रैली में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा और महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कमल संदेश' यात्रा के जरिए बीजेपी केन्द्र और राज्य की सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को जनता के समक्ष रखेगी। इस यात्रा का मकसद 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए जनता का समर्थन हासिल करना है। कमल संदेश यात्रा के बहाने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट और एक जगह एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। हर बूथ से कम से कम पांच बाइक और दस व्यक्ति कमल संदेश बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे।

प्रदेश के पदाधिकारी भी बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। रैली में सभी कार्यकर्ता झंडे, टोपी, पट्टिकाएं गले में डालकर बाइक रैली में हिस्सा लेंगे। बाइक रैली विधानसभा स्तर पर आयोजित होगी, प्रारम्भ एवं समापन स्थल का पूर्व में ही चयन होगा। साथ ही, रैली के रूट का निर्धारण तय किया गया है। बाइक रैली में सभी से हेलमेट पहनकर पहुंचने का अनुरोध किया गया है। इस रैली में लाखों की संख्या में निकलने वाली मोटरसाइकिल 2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल