न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजीत सिंह हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली; शूटर्स ने 25 गोलियों से छलनी किया था शरीर

लखनऊ में हुए अजीत सिंह की हत्या को लेकर पुलिस विभाग की खासी किरकिरी हो रही है। हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jan 2021 9:43:31

अजीत सिंह हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली; शूटर्स ने 25 गोलियों से छलनी किया था शरीर

लखनऊ में हुए अजीत सिंह की हत्या को लेकर पुलिस विभाग की खासी किरकिरी हो रही है। हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि शूटर्स हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लाल रंग की डस्टर कार से फरार हुए। वारदात की जगह और कमता बस अड्डे पर लाल डस्टर दिखाई दी है। पुलिस की थ्योरी के अनुसार हत्या करने के बाद शूटर्स बाइक पर सवार होकर कमता बस अड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने बस अड्डे पर बाइक खड़ी की और लाल डस्टर में सवार हो गए।

शूटर्स को बिठाकर लाल डस्टर शहीद पथ पर चढ़ी। अब लखनऊ पुलिस लाल डस्टर कार की तलाश में जुटी हुई है। डीजीपी एचसी अवस्थी ने हत्याकांड को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीओ स्तर के अधिकारियों को इसकी समीक्षा कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं फ़रार आरोपियों की कुर्की के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर एक्‍ट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही गैंग मेंबर्स के शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त कराने का कहा गया है। उनके खिलाफ विवाद, रंजिश को मोहल्ला विवाद रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।

वहीं, हत्याकांड में मारे गए अजीत सिंह के बारे में पता चला है कि उसे शूटर्स ने 25 गोलियां मारीं। शव पर सिर से लेकर पैर तक गोलियों के निशान हैं। इसमें भी 21 गोलियां शरीर से आर-पार हो गईं। वहीं 4 गोलियां पेट और सीने में मिली हैं।

बता दें पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले गिरधारी उर्फ डॉक्टर की तलाश में जुटी है। गिरधारी उर्फ डॉक्टर वाराणसी का एक लाख का इनामी बदमाश है।

जांच में लगाई गई 5 टीमें

इससे पहले घटना पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं। मऊ, आजमगढ़ और पूर्वांचल के जिलों में भेजी गई हैं। सर्विलांस पर भी काम किया जा रहा है।

इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

कुंटू सिंह, अखंड प्रताप सिंह और गिरधारी विश्वकर्मा और तीन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई है। एक हत्या के मामले में गवाही से रोकने के लिए अजीत की हत्या हुई है। दरअसल, अजीत सिंह पूर्व विधायक शिबू सिंह हत्याकांड का गवाह भी था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में अजीत सिंह सीबीआई के समक्ष अपना बयान देने वाला था। इससे पहले भी उसकी गवाही सीबीआई के समक्ष हुई थी।

बता दे, कुंटू सिंह गैंग मुख्तार अंसारी के समानांतर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में क्राइम सिंडिकेट ऑपरेट करता रहा है। वहीं, एक दूसरी नैरेटिव के तहत यह कहा जा रहा है कि मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने पिछले चुनाव में अपने नजदीकी उम्मीदवार को खड़ा कर ब्लॉक प्रमुख की सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वही, कुंटू सिंह की भी नजर इस सीट पर थी और वह अपने खास को इस सीट से ब्लॉक प्रमुख बनवाना चाहता था। अजीत सिंह के इस सीट पर काबिज होने के बाद कुंटू सिंह को यह बात खटकने लगी।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शूटर्स जहां रुके थे, उसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 2 साजिशकर्ता कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह फिलहाल जेल में ही बंद हैं। मामले में जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलेगी, उस पर भी कार्रवाई होगी। मृतक और आरोपी दोनों ही जरायम की दुनिया से संबंध रखते हैं।

इसके साथ ही अजीत सिंह के हत्या की टाइमिंग को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के लिए यह केस इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्वांचल में जुर्म और जरायम का कॉकटेल की पुरानी रवायत रही है और ऐसे में फिर से गैंग वॉर जैसे हालात पैदा होने के आसार जताए जा रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल