न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे नाराज कर दिया तो आपकी गृहस्ती के पुण्य मैं ले जाउंगा, अपना पाप छोड़ जाऊंगा- साक्षी महाराज

अक्सर अपने विवादित बयान से चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने रैली के मंच से जनता को धमकाने के अंदाज में वोट मांगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Apr 2019 2:35:35

मुझे नाराज कर दिया तो आपकी गृहस्ती के पुण्य मैं ले जाउंगा, अपना पाप छोड़ जाऊंगा- साक्षी महाराज

अक्सर अपने विवादित बयान से चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने रैली के मंच से जनता को धमकाने के अंदाज में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि मैं सन्यासी हूं आप जिताओगे तो काम करुंगा नहीं तो मंदिर में जाकर भजन किर्तन करुंगा। उन्होंने धमकी भरे लहजे में रैली में कहा आज आपके पास वोट मांगने आया हूं। मैं एक सन्यासी आपके दरवाजे पर आया हूं, अगर मुझे नाराज कर दिया तो आपकी गृहस्ती के पुण्य मैं ले जाउंगा और अपना पाप आपके दरवाजे पर छोड़ जाउंगा। ये शास्त्र में लिखा है, मैं कोई दौलत मांगने नही आया हूं, मैं आपसे वोट मांगने आया हूं।

25 से ज्यादा केस दर्ज

बता दें कि इस साक्षी महाराज के खिलाफ अलग अलग थानों में 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जिनमें हत्या, डकैती के साथ हत्या, धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति कब्जा, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा पहुंचाना समेत कई मामले दर्ज हैं। साक्षी महाराज के खिलाफ धार्मिक गतिविधियों और धर्म का अपमान करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा साक्षी महाराज के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में भी केस दर्ज है। वहीं इन पर दंगा फैलाने के साथ-साथ आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप है।

जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा : साक्षी महाराज

वही कुछ दिन पहले एक सभा में राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर हमला करते हुए साक्षी महाराज ने कहा था कि जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। साक्षी महाराज ने कहा कि अब ये युग बदल गया है। ऐसे में हिन्दू हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा। साक्षी महाराज ने जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को निशाना बनाते हुए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके बाप- दादाओं ने जनेऊ नहीं देखा वो कपड़े के ऊपर जनेऊ पहनने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कपड़े के ऊपर जेनऊ धारण कर रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं है कि आखिरकार जनेऊ कब पहना जाता है, कहां पहना जाता है। उन्होंने कहा कि इन्हें गेहूं और जौ के बाग में अंतर नहीं पता है। साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा कि इन नौटंकी बाजों में मोदी का सामना करने का दम नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जैसे लोग हजारों सालों में कभी-कभी पैदा हुआ करते हैं।

बता दें कि इससे पहले साक्षी महाराज ने दावा किया था कि 'मोदी सुनामी' की वजह साल 2019 के बाद चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा था कि 'मोदी नाम की सुनामी है। देश में जागृति आई है कि इस चुनाव के बाद 2024 में कोई चुनाव नहीं होगा। केवल यही चुनाव है इस देश के प्रत्याशी जितवाने का काम करेंगे।' पीएम मोदी (PM Modi) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में अपनी सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे और जनता से दूसरे कार्यकाल के लिए वोट मांगेंगे।

बता दे, उन्नाव में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान है। राज्य में सभी सात चरणों में मतदान है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल