न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में सामने आए 800 से ज्यादा नए मरीज; हरदोई जिले में कोरोना संक्रमित युवक फरार

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उत्तर प्रदेश में तेजी आ गई है। पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन कोरोना के 800 से ज्यादा मामले सामने आए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 7:02:25

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में सामने आए 800 से ज्यादा नए मरीज; हरदोई जिले में कोरोना संक्रमित युवक फरार

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उत्तर प्रदेश में तेजी आ गई है। पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन कोरोना के 800 से ज्यादा मामले सामने आए है। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 24 घंटे में आए 817 नए मामलों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 16 हजार 594 है। इसमें से 9 हजार 995 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल, कोरोना के 6 हजार 92 संक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 507 हो गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि हमने गुरुवार को विभिन्न लैब में 17 हजार 221 सैंपल की जांच हुई। जल्द ही हम प्रतिदिन 20 हजार सैंपल की टेस्टिंग करने लगेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में 5 लाख 32 हजार 505 सैंपल की कोरोना जांच हो चुकी है।

अमित मोहन प्रसाद के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अपर गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि हर जिले में कोरोना जांच की व्यवस्था हो ताकि किसी भी व्यक्ति को टेस्टिंग के लिए अन्य जनपद में जाने की जरूरत न पड़े। आने वाले समय में टेस्टिंग और भी बढ़ेगी, ये विश्वास हमारे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को दिया है। इस माह के अंत तक लगभग 6 चिकित्सा विभाग की नई टेस्टिंग लैब (लेवल-2) शुरू हो जाएगी और लेवल-3 की लैब का काम भी जल्दी शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में आशा वर्कर लगातार प्रवासी श्रमिकों और ट्रैकिंग कर रही हैं। अभी तक कुल 17 लाख 54 हजार 920 प्रवासी कामगारों को ट्रैक किया गया है। इसमें से 1 हजार 522 में कोई न कोई कोरोना के लक्षण मिले हैं। इन सभी की कोरोना जांच की जाएगी।

कोरोना संक्रमित युवक परिवार समेत फरार

उधर राज्य के हरदोई जिले में हैरान करने वाला घटना सामने आई है। यहां एक कोरोना संक्रमित युवक पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अपने परिवार समेत फरार हो गया है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए है। वहीं, आसपास रहने वालों में संक्रमित होने का डर है।

सीएचसी अधीक्षक ने कहा- युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, कासिमपुरा थाने में संक्रमित के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा भी लिखा जा रहा है। यह मामला कछौना के ग्राम तेरवा दहिगवां (गौसगंज) का है। गांव निवासी 18 साल का एक युवक 15 जून को दिल्ली से अपने घर आया था। 17 जून को उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था, जोकि 18 जून को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लेने गई तो वह टीम को बरगलाकर परिवार समेत घर से भाग गया। कासिमपुर व कछौना पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री