न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में जा रहे अखिलेश यादव को लखनऊ प्रशासन ने एयरपोर्ट पर रोका, हंगामा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के शपथग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लखनऊ हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 2:23:57

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में जा रहे अखिलेश यादव को लखनऊ प्रशासन ने एयरपोर्ट पर रोका, हंगामा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के शपथग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लखनऊ हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया है। अखिलेश को रोके जाने से एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और उनके बीच नोक-झोंक हुई। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विरोध के बाद कार्यक्रम में शिरकत करने की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अनुमति नहीं दी है। यही वजह है कि लखनऊ पुलिस ने एयरपोर्ट पर उनके चार्टेड प्लेन को रोक दिया है। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कार्यक्रम में जाएंगे या नहीं। खिलेश यादव ने इस पर ट्वीट कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से रोका जा रहा है।

अखिलेश के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। बवाल बढ़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में अराजकता न फैले, इसलिए अखिलेश को रोका गया है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, 'एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका जा रहा है।' उन्होंने आगे लिखा कि 'बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।

उन्होंने आगे एक और ट्वीट किया और लिखा- मुझे बिना किसी लिखित आदेश के हवाई जहाज में चढ़ने से रोका गया। फिलहाल लखनऊ एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। यह स्पष्ट है कि छात्र नेता के शपथ समारोह से सरकार कितनी भयभीत है। भाजपा जानती है कि हमारे महान देश के युवा अब इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अखिलेश यादव ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नीचे हैं और अधिकारी उन्हें जहाज पर चढ़ने से रोक रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव के जाने को लेकर एबीवीपी के लोग विरोध कर रहे हैं। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को इस कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं दी जाए। यही वजह है कि छात्रसंघ के कार्यक्रम में आने के लिए यूनिवर्सिटी ने अखिलेश को परमिशऩ नहीं दी। एयरपोर्ट पर चार्टेड प्लेन को रोक दिया गया। पुलिस ने परमिशन नहीं देने का हवाला दिया है।

lucknow airport,allahabad university,akhilesh yadav stopped at lucknow airport,akhilesh yadav,pryagraj

एक के बाद अखिलेश के ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट हुए। तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एकमात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।'

lucknow airport,allahabad university,akhilesh yadav stopped at lucknow airport,akhilesh yadav,pryagraj

'अराजकता न फैले, इसलिए अखिलेश को रोका गया'

इस मामले में सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में वर्तमान में कुंभ चल रहा है। दस दिन पहले अखिलेश कुंभ गए थे। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अराजकता न हो इसलिए अखिलेश को रोका गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रयागराज जिला प्रशासन ने भी यह मांग की थी। योगी ने कहा कि एसपी अराजकता फैलाने के लिए जानी जाती है, अखिलेश जाते तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल होता। छात्र गुटों में हिंसा की आशंका के चलते भी उन्हें रोका गया है। अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज न आने देने की खबर मिलते ही प्रयागराज एयरपोर्ट के बाहर जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इस मामले में अखिलेश यादव ने सोमवार को भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'शासन-प्रशासन ने हमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जाने से रोकने का षडयंत्र रचा है पर वे हमें छात्रों से मिलने से नहीं रोक सकते।' उन्होंने आगे लिखा, 'राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों के बाद अब विश्वविद्यालयों को संकीर्ण राजनीति का केंद्र बनाने की बीजेपी की साजिश देश के शैक्षिक वातावरण को भी दूषित कर देगी।'

lucknow airport,allahabad university,akhilesh yadav stopped at lucknow airport,akhilesh yadav,pryagraj

दरअसल, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के वार्षिक कार्यक्रम में अखिलेश यादव को जाना था। इलाहाबाद में छात्रसंघ का अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का है और ज्वाइंट सेक्रेटरी भी। एबीवीपी इसका विरोध इसलिए भी कर रही है क्योंकि साल 2015 में भी छात्रसंघ के कार्यक्रम में भाग लेने से योगी आदित्यनाथ को रोक दिया गया था। एबीवीपी ने 2015 में योगी आदित्यनाथ को छात्रसंघ का उद्घाटन के लिए बुलाए था। उस वक्त सपा की ऋचा सिंह अध्यक्ष थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बिना बताए एबीवीपी वालों ने योगी आदित्यनाथ को बुलाया है। इसलिए उस वक्त भी यूनिवर्सिटी ने योगी आदित्यनाथ को रोक दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत