न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : बहराइच में मौत का सिलसिला जारी, 45 दिनों में 71 बच्चों ने तोड़ा दम, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में एक बार फिर से मौत ने दस्तक दी है जिसकी वजह से पिछले 45 दिनों में 70 मासूमों की मौत इलाज के दौरान हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 8:56:59

उत्तर प्रदेश : बहराइच में मौत का सिलसिला जारी, 45 दिनों में 71 बच्चों ने तोड़ा दम, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में एक बार फिर से मौत ने दस्तक दी है जिसकी वजह से पिछले 45 दिनों में 70 मासूमों की मौत इलाज के दौरान हो गई है। दरअसल, बीते कई दिनों से बहराइच के जिला अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है और यह आंकड़ा 70 पार कर चुका है। कई मासूमों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है जबकि 86 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। बताया जा रहा है कि इस बीमारी के सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। बुखार के कारण मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ती जा रही है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा ' विभिन्न बीमारियों की वजह से बच्चों की मौतें हुई हैं। हमारे पास 200 बेड हैं मगर अभी 450 मरीज भर्ती हैं। हम कईयों की जिंदगी बचाने के लिए जितना हो सकता है, अपना बेस्ट दे रहे हैं।'

वहीं, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले छह सप्ताह से अज्ञात ज्वर से 79 मौतें हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने बुधवार को जिला स्तरीय मेडिकल टीमों को सक्रिय निगरानी के निर्देश दिये। डॉक्टरों के मुताबिक बहराइच के अलावे श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। इस कारण भी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में इलाज के दौरान 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले डेढ महीने के दौरान सिर्फ अज्ञात ज्वर की वजह से 79 लोगों की जान गयी है। अधिकारियों को सतर्क कर कहा गया है कि वह पूरा एहतियात बरतें। प्रवक्ता ने बताया कि सबसे अधिक 24 मौतें बरेली में हुई। बदायूं में 23, हरदोई में 12, सीतापुर में आठ, बहराइच में छह, पीलीभीत में चार और शाहजहांपुर में दो लोगों की मौत हुई। जिला स्तरीय टीमों को हाई एलर्ट किया गया है सभी मामलों में डेथ आडिट कराया जा रहा है।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन