न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकी हमले का खतरा, अमेरिका ने कहा - PAK एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करे अमेरिकी विमान

आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिका ने अपनी विमान कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने सभी एयरलाइनों को पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jan 2020 8:22:10

आतंकी हमले का खतरा, अमेरिका ने कहा - PAK एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करे अमेरिकी विमान

आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अमेरिका ने अपनी विमान कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने सभी एयरलाइनों को पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। पाकिस्तान में अमेरिकी विमानों पर आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिका ने यूएस एयरलाइनों (कमर्शल और अमेरिकी सरकार के विमानों) को चेतावनी दी है कि वे पाकिस्तानी एयरस्पेस में जाने से बचें क्योंकि चरमपंथी और आतंकी समूह प्लेन को निशाना बना सकते हैं। यह एडवाइजरी तब जारी हुई है जब दो दिन पहले इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर कई प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था।

क्या कहा गया एडवाइजरी में

अमेरिका के फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि आतंकी संगठन और कट्टरपंथियों की ओर से अमेरिकी विमानों को खतरा हो सकता है। ऐसे विमानों को खतरा हो सकता है जो ज्यादा नीचे उड़ान भरते हैं। पाकिस्तान में सक्रिय अतिवादी/आतंकी तत्वों की मौजूदगी से अमेरिकी विमानों पर छोटे हथियारों, एयरपोर्ट पर हमले और ऐंटी-एयरक्राफ्ट फायर के जरिए निशाना बनाए जाने का लगातार जोखिम है।

पाकिस्तान में कुछ आतंकी संगठनों पर शक है कि उनकी पहुंच मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम तक हो गई है। संभव है कि पाकिस्तान में सिविल एविएशन पर भी इसके जरिए हमला हो सकता है। अडवाइजरी में 2014 से लेकर 2019 के बीच पाकिस्तान में सिविल एविएशन को टारगेट करने की आतंकियों की कोशिशों का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2014 से 2019 के बीच पाकिस्तान में सक्रिय चरमपंथी/आतंकी समूहों ने एयरपोर्ट समेत एविएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कई हमलों के जरिए अपने इरादों को जाहिर किया है।

अडवाइजरी में कहा गया है कि अगस्त 2019 में 2 लोगों को इस्लामाबाद इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक कमर्शल एयरक्राफ्ट पर छोटे हथियार से फायरिंग के लिए गिरफ्तार किया गया था। अडवाइजरी में 2015 में बलूचिस्तान स्थित 2 एयरफील्डों और पेशावर में पाकिस्तानी एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमलों का भी जिक्र किया गया है जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी और कई जख्मी हुए थे।

वही बगदाद में दूतावास पर हमले के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इराक में अमेरिकी दूतावास पर ईरान हमले करवा रहा है।

इससे पहले अमेरिका ने एक हवाई हमले में ईरान समर्थित एक गुट पर हमला किया था, जिसमें 25 की मौत हुई थी। अमेरिका का आरोप था कि इस गुट का अमेरिकी ठेकेदार की मौत के पीछे हाथ था। इसी के विरोध में इराक के बगदाद में ईरानी समर्थक अमेरिका के खिलाफ हल्ला बोल किए हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत