न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पीकू’ के 9 साल पूरे होने पर दीपिका ने इरफान को किया याद, ‘बैड न्यूज’ में हुई अनन्या पांडे की एंट्री

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर फैंस में हमेशा क्रेज रहता है। दीपिका इस समय प्रेग्नेंट हैं और वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 2:06:20

2 News : ‘पीकू’ के 9 साल पूरे होने पर दीपिका ने इरफान को किया याद, ‘बैड न्यूज’ में हुई अनन्या पांडे की एंट्री

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर फैंस में हमेशा क्रेज रहता है। दीपिका इस समय प्रेग्नेंट हैं और वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह को चाहने वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस बीच, दीपिका ने आज बुधवार (8 मई) को अपनी फिल्म ‘पीकू’ के रिलीज के 9 साल पूरे होने को खास तरह से याद किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की।

‘पीकू’ में दीपिका ने लीड रोल निभाया था। दीपिका ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह दिवंगत एक्टर इरफान खान और सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। तीनों एक साथ बैठे हैं। अमिताभ को खाना दिया जा रहा है। इस दौरान अमिताभ को दीपिका की ओर इशारा करते देखा जा सकता है। दीपिका ने कैप्शन लिखा, “उन्हें सभी को यह बताना पसंद है कि मैं कितना खाती हूं!”

साथ ही दीपिका ने इरफान के लिए लिखा कि हम आपको बहुत मिस करते हैं। पूर्व में अमिताभ ने दीपिका के खाने की आदत के बारे में कहा था, "ये हर 3 मिनट में खाना खाती है।" उल्लेखनीय है कि ‘पीकू’ के डायरेक्टर शूजित सरकार थे। दीपिका इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक मानती हैं। दीपिका ने अपने पिता के साथ एक बेटी के बंधन की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया था, जिसमें प्यार, हताशा और जिम्मेदारी सहित सभी एहसास थे। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें दीपिका पहली बार पुलिस अधिकारी का रोल निभाएंगी।

‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के हैं मेन रोल, अनन्या करेंगी कैमियो

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के फैन उनकी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विक्की की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ और तृप्ति की ‘एनिमल’ थी। खास बात ये है कि दोनों फिल्में पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। बहरहाल ‘बैड न्यूज’ को लेकर नई अपडेट ये है कि इस फिल्म से एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी जुड़ गई हैं।

इसके साथ ही अनन्या के किरदार से भी पर्दा उठ चुका है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अनन्या मेहमान भूमिका (गेस्ट एपीयरेंस) में नजर आएंगी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। अनन्या एक लोकप्रिय फिल्म स्टार की भूमिका निभाएंगी। उनका किरदार कहानी में ट्विस्ट लाएगा। पंजाबी गायक एमी विर्क भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म के डायरेक्टर आनंद तिवारी और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। अनन्या की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'खो गए हम कहां' थी। इन दिनों वह 'कंट्रोल' की शूटिंग में बिजी हैं। अनन्या साथ ही अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'शंकरा' में दिखेंगी। हाल ही खबर आई थी कि अनन्या का एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष