न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में सबसे तेज छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने संजू सैमसन, धोनी को छोड़ा पीछे, तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

एक विवादित निर्णय के बाद आउट होने से पहले उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाने में सफलता प्राप्त की। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 2:26:14

IPL में सबसे तेज छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने संजू सैमसन, धोनी को छोड़ा पीछे, तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने विस्फोटक पारी खेली है। एक विवादित निर्णय के बाद आउट होने से पहले उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाने में सफलता प्राप्त की। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। 6 छक्कों की बदौलत संजू सैमसन ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। संजू सैमसन ने दोनों रिकॉर्ड छक्के जड़कर बनाए। एक रिकॉर्ड अपने नाम किया, जबकि एक रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की। वे आईपीएल में सबसे तेज छक्कों का दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल के इतिहास में सबसे कम पारियों में 200 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। संजू सैमसन ने 159 पारियों में 200 छक्कों का आंकड़ा पार किया, जबकि उनसे पहले यह रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज था। धोनी ने आईपीएल की 165 पारियों में 200 छक्के जड़े थे। संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए थे।

इतना ही नहीं, संजू सैमसन ने रोहित शर्मा का भी एक रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। रोहित शर्मा ने 11 बार आईपीएल के इतिहास में एक मैच में 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं, जबकि संजू सैमसन ने 12वीं बार ये कमाल कर दिखाया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 छक्के जड़े। हालांकि, इतनी ही बार केएल राहुल ने भी आईपीएल में एक पारी में 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। ऋषभ पंत 9 बार और एमएस धोनी 8 बार ये कमाल करने में सफल हुए हैं।

संजू सैमसन की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 के 56वें लीग मैच में 46 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 186.96 का था। अगर वे विवादित तरीके से आउट नहीं दिए जाते और वह छक्का होता तो निश्चित रूप से मैच का नतीजा अलग हो सकता था। राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल