न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वस्थ लोगों को संक्रमित करने के लिए US तैयार कर रहा नया कोरोना वायरस

आमतौर पर वैक्सीन के ट्रायल के दौरान वॉलंटियर्स को खुराक दी जाती है और फिर इंतजार किया जाता है कि उनमें से कुछ लोग खुद वायरस के संपर्क में आ जाएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 2:58:06

स्वस्थ लोगों को संक्रमित करने के लिए US तैयार कर रहा नया कोरोना वायरस

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 11 लाख 79 हजार 335 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 39 लाख 89 हजार 89 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 59 हजार 454 की मौत हो चुकी है। कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज अमेरिका से सामने आए है। यहां अभी तक 54,33,129 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं, 1,70,817 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इन सबके बीच अब अमेरिका एक नया कोरोना वायरस स्ट्रेन तैयार कर रहा है जिससे जानबूझकर वैक्सीन लगवाने वाले स्वस्थ वॉलंटियर्स को संक्रमित किया जा सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार की स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि ह्यूमन चैलेंज ट्रायल के लिए काम शुरू किया गया है।

आमतौर पर वैक्सीन के ट्रायल के दौरान वॉलंटियर्स को खुराक दी जाती है और फिर इंतजार किया जाता है कि उनमें से कुछ लोग खुद वायरस के संपर्क में आ जाएं। जो लोग वायरस के संपर्क में आते हैं, उनके शरीर पर पड़े प्रभाव का विश्लेषण किया जाता है। अगर वे बीमार नहीं होते हैं तो वैक्सीन को सफल माना जा सकता है।

coronavirus,us government,new coronavirus,coronavirus strain,health news

वॉलंटियर्स के खुद से वायरस के संपर्क में आने में समय लग सकता है और ट्रायल में देरी हो सकती है। इसलिए अमेरिका ने एक नया कोरोना वायरस स्ट्रेन तैयार कर वॉलंटियर्स को संक्रमित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसे ह्यूमन चैलेंज ट्रायल कहते हैं और इसको लेकर विवाद भी रहा है। ह्यूमन चैलेंज ट्रायल में शामिल होने वाले लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है, क्योंकि वैक्सीन सुरक्षा प्रदान करेगी, इसको लेकर गारंटी नहीं दी जा सकती।

coronavirus,us government,new coronavirus,coronavirus strain,health news

रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में नया कोरोना वायरस स्ट्रेन तैयार करने का काम अभी शुरुआती दौर में है। अगर ह्यूमन चैलेंज ट्रायल को मंजूरी मिल जाती है तो यह पहले से जारी फेज-3 ट्रायल से अलग होगा। वहीं, वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी एस्ट्राजेनका और जॉनसन एंड जॉनसन ने भी कहा है कि जरूरत पड़ी तो ह्यूमन चैलेंज ट्रायल पर विचार किया जाएगा। चूंकि कोरोना वायरस बीमारी का अब तक कोई इलाज नहीं आया है कि इसलिए ह्यूमन चैलेंज ट्रायल को खतरनाक समझा जा रहा है। लेकिन अगर वैज्ञानिक एक ऐसा कोरोना वायरस स्ट्रेन तैयार करते हैं जो मूल वायरस के मुकाबले कम खतरनाक है तो ट्रायल आसान हो सकता है। जॉन हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की वैक्सीन रिसर्चर एन्ना डर्बिन का कहा है कि ह्यूमन चैलेंज ट्रायल शुरू करने में भी 9 से 12 महीने का समय लग सकता है और फिर रिजल्ट जमा करने में भी छह महीने का वक्त लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत