न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-17 फेम अंकिता लोखंडे ने बेबी प्लानिंग पर की खुलकर बात, कहा-जब हम बूढ़े हो जाएंगे तो हमारे बच्चे...

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अंकिता ने इस रियलिटी शो में पति विक्की जैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 12:49:08

BB-17 फेम अंकिता लोखंडे ने बेबी प्लानिंग पर की खुलकर बात, कहा-जब हम बूढ़े हो जाएंगे तो हमारे बच्चे...

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस 17’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अंकिता ने इस रियलिटी शो में पति विक्की जैन के साथ चुनौती पेश की थी। अंकिता शो के अंतिम दिन तक घर में मौजूद थीं। वह टॉप 5 में रही थीं। शो के बाद से अंकिता की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है। अब अंकिता ने बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की। अंकिता ने न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह विक्की के साथ अक्सर बच्चों के बारे में बातें करती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि हम हमेशा बच्चों के बारे में बात करते हैं। बच्चे हमारे रिश्ते का भविष्य हैं। बच्चे तो होंगे ही कभी न कभी। अभी हम नहीं जानते कि हमारे बच्चे कब होंगे, लेकिन हम इसके बारे में बात जरूर करते हैं और जब मैं बच्चों के बारे में बात करती हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।

मैं अपने बच्चों के लिए बहुत सारी यादें बनाना चाहती हूं। मैं विक्की से हमेशा कहती हूं कि जब हम बूढ़े हो जाएंगे, तो हमारे बच्चे हमारे वीडियो और तस्वीरें देखेंगे और कहेंगे, 'अच्छा, मम्मी और पापा ऐसे हैं।' यह बहुत दिलचस्प होगा। मैं चाहती हूं कि वे मेरे द्वारा रिकॉर्ड और पोस्ट किए गए हर वीडियो को देखें।

ankita lokhande,actress ankita lokhande,bigg boss 17,bb-17,vicky jain,ankita vicky,alia bhatt,raha kapoor,ankita child

अंकिता लोखंडे भी बना रही हैं आलिया भट्ट जैसी योजना

अंकिता ने आगे कहा कि यही वजह है कि मैं यह सुनिश्चित करती हूं कि हम जो भी त्योहार मनाएं उसमें हमारे परिवार के लोग और करीबी दोस्त जरूर शामिल हों ताकि जब हम 20 साल बाद उन्हें देखें, तो मैं हमारे बच्चे जाने की हम कैसे जीते थे। मैं विक्की को हमारी पुरानी तस्वीरें भेजती रहती हूं और मेरी याददाश्त इतनी तेज है कि मुझे उनके बारे में हर एक चीज याद है। मैं उन सभी को एक ईमेल में डालने जा रही हूं और जब मेरे बच्चे 18 साल के हो जाएंगे तब मैं उन्हें उस ईमेल का पासवर्ड दूंगी।

उनके पास देखने के लिए बहुत सारी चीजे होंगी। मैंने अपनी शादी का वीडियो कई बार देखा है। मैं अब भी अपने फेरों को देखती हूं और रोने लगती हूं। यादें बनाना हमारे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने बताया था कि उनकी पत्नी आलिया भट्ट उनकी बेटी राहा को हर दिन ईमेल लिखती हैं। ऐसा लगता है कि अंकिता भी वही योजना बना रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका