न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैजयंती माला और चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण अवार्ड, सम्मान से खुश दोनों स्टार्स ने ऐसे जताई अपनी भावनाएं

बॉलीवुड की गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला और मशहूर साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 12:07:59

वैजयंती माला और चिरंजीवी को मिला पद्म विभूषण अवार्ड, सम्मान से खुश दोनों स्टार्स ने ऐसे जताई अपनी भावनाएं

बॉलीवुड की गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला और मशहूर साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। दोनों स्टार्स को यह अवार्ड कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए मिला है। राष्ट्रपति ने गुरुवार (9 मई) शाम राष्ट्रपति भवन में हुए ‘नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय’ में साल 2024 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

90 साल की वैजयंती ने सम्मान पाने पर कहा कि साल 1969 में मुझे पद्म श्री मिला था और अब पद्म विभूषण मिला है। मैं बहुत खुश और आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार हैं, जिन्होंने मेरी कला-नृत्य के साथ-साथ फिल्मों को भी मान्यता दी है। बता दें कि वैजयंती एक मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं।

50 और 60 के दशक में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वैजयंती ने 16 साल की उम्र में एक तमिल फिल्म से करिअर शुरू किया था। वैजयंती को खास तौर से 'देवदास', 'मधुमति', 'नया दौर' और 'साधना' जैसी फिल्मों से शौहरत मिली। वैजयंती ने साल 1970 में फिल्म 'गंवार' करने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी।

vyjayanthimala,chiranjeevi,padma vibhushan,actress vyjayanthimala,south indian star chiranjeevi,padma vibhushan award

साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी कर चुके हैं 150 से ज्यादा फिल्में

दूसरी ओर, चिरंजीवी (68) ने अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए सभी का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “कला प्रेमियों को, उन सभी को जिन्होंने कला के क्षेत्र में मेरा समर्थन किया उनको आभार।” चिरंजीवी का असली नाम कोनिडेला शिव शंकर वरप्रसाद राव है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद वे मेगास्टार चिरंजीवी के नाम से मशहूर हो गए। चिरंजीवी ने अपने अब तक के करिअर में 150 से भी ज्यादा फिल्में की हैं और कई रिकॉर्ड बनाए।

साल 2006 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और अब पद्म विभूषण से नवाजा गया। चिरंजीवी पहले ऐसे साउथ एक्टर हैं, जो साल 1987 में हुए ऑस्कर समारोह में शामिल हुए। चिरंजीवी ने करिअर के शुरुआत में बॉलीवुड में भी काम किया और यहां भी ख्याति हासिल की। उन्होंने तेलुगु के अलावा तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया। वे आज एक पैन इंडिया सुपरस्टार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार